फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What is IDV in insurance, know how it is decided at the time of renewing the policy

Car Care Tips: इंश्योरेंस में क्या होती है आईडीवी, जानें पॉलिसी रिन्यू करवाने के समय किस तरह होती है तय

Fri, 08 Dec 2023 01:57 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 08 Dec 2023 01:57 PM IST
सार

कार के लिए इंश्योरेंस काफी जरूरी होता है। बिना इंश्योरेंस कार चलाने पर बड़ा नुकसान भी हो सकता है। कार इंश्योरेंस में आईडीवी किन कारणों से प्रभावित होती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What is IDV in insurance, know how it is decided at the time of renewing the policy
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में बड़ी संख्या में हर महीने कारों की बिक्री होती है। जिसके साथ इंश्योरेंस करवाना भी जरूरी होता है। लेकिन पॉलिसी रिन्यू करवाने के समय कार की इंश्योरेंस में वेल्यू कम हो जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार इंश्योरेंस में आईडीवी क्या होती है और यह किस तरह से प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन


क्या होती है आईडीवी
कार की इंश्योरेंस करवाते हुए पॉलिसी में कार की वेल्यू की जानकारी दी जाती है। इसे आईडीवी भी कहा जाता है। इसका मतलब इंश्योर्ड डिक्लेयर वेल्यू होता है। कार की आईडीवी जितनी ज्यादा होती है, प्रीमियम भी उतना ज्यादा हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे होती है तय
कार की आईडीवी को साधारण से फॉर्मूले के साथ तय किया जाता है। जब कार नई होती है तो आईडीवी भी शोरूम की कीमत के बराबर होती है। लेकिन जैसे-जैसे कार पुरानी होती है, वैसे ही आईडीवी भी कम होती जाती है। आमतौर पर हर साल पॉलिसी रिन्यू करवाते हुए आईडीवी 10 से 20 फीसदी तक कम हो सकती है। पांच साल पुराने वाहनों की आईडीवी कार की स्थिति के आधार पर तय होती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

क्या होता है फायदा
आईडीवी का फायदा यह होता है कि अगर कार को बाजार में बेचा जाता है या फिर किसी दुर्घटना और चोरी होने की स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी को क्लेम देना पड़ता है। ऐसे में कार की कुल कीमत देखी जाती है। अगर आईडीवी से कम वेल्यू में कार को ठीक करवाया जा सकता है तो कंपनी क्लेम देती है और अगर कार को ठीक करवाने में आईडीवी से ज्यादा खर्च होता है तो इंश्योरेंस कंपनी आईडीवी के मुताबिक ही कीमत दे देती है। वहीं चोरी की स्थिति में भी ग्राहक को कार की आईडीवी के मुताबिक ही कीमत मिलती है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed