फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   want to buy a new car in Navratri, then keep these things in mind, you will not get worried, know the details

Car buying Tips: नवरात्रि में खरीदनी है नई कार, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान, जानें डिटेल

Mon, 16 Oct 2023 09:36 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 16 Oct 2023 09:36 AM IST
सार

अगर आप भी नवरात्रि के मौके पर अपने लिए नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
want to buy a new car in Navratri, then keep these things in mind, you will not get worried, know the details
new car keys - फोटो : i stock

विस्तार

भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से कई तरह की कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी नवरात्रि के मौके पर अपने लिए नई कार को खरीदने का मन बना रहे हैं। तो किस तरह से बिना परेशानी आप नई कार को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन


कितना करें खर्च
कभी भी कार खरीदने से पहले अपना बजट तय करें। इसके लिए आपको समझना होगा कि आप कार के लिए कितना खर्च कर सकते हैं। अगर आप हैचबैक कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको समझना होगा कि हैचबैक कारों के कई मॉडल की कीमत में सिर्फ कुछ हजार रुपये का अंतर होता है। लेकिन इस अंतर के साथ ही कई बार बजट काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलकर करें बात
नई कार खरीदने से पहले कई बार लोग ज्यादा बात करना जरुरी नहीं समझते। लेकिन सबसे जरूरी होता है कि कोई भी कार तय करने से पहले सेल्समैन से उस पर बिना हिचक चर्चा करें। हर मॉडल और उसके फीचर के बारे में पूरी जानकारी लें और उनके बीच का फर्क समझें। इसके बाद अपनी जरूरत के फीचर को देखते हुए सही कार का चुनाव करें।


यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

जरुरत का ध्यान रखें
कार खरीदने से पहले अपनी और परिवार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार के साइज की पूरी जानकारी लें। अगर आपका परिवार छोटा है और आप शहर में चलाने के लिए कार खरीदना चाहते हैं तो हैचबैक एक बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर आप सिर्फ घूमने के लिए कार खरीदना चाहते हैं तो एसयूवी की जगह सैलून या एमपीवी सेगमेंट की कार को खरीदें।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

एवरेज का रखें ध्यान
कार को खरीदने से पहले उसका एवरेज जानना काफी जरूरी काम है। आज के समय में एक कार कई इंजन में उपलब्ध होती है। इसलिए इस बात को भी समझें कि आपके लिए कितने बड़े इंजन वाली कार बेहतर होगी। अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए तो फिर एवरेज कम हो जाएगा, लेकिन अगर आप सामान्य तरीके से कार को चलाते हैं तो कम पावर वाले इंजन से आपको एवरेज बेहतर मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed