फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volkswagen Unveils First Electric GTI With ID Polo GTI At nurburgring

Volkswagen: Golf GTI के 50 साल पूरे होने पर फॉक्सवैगन का जश्न, पहली इलेक्ट्रिक ID Polo GTI से उठाया पर्दा

Sat, 16 May 2026 01:57 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 16 May 2026 01:57 PM IST
सार

Volkswagen ID Polo GTI: ऑरिजिनल Golf GTI के 50 साल पूरे होने के एतिहासिक मौके पर, फॉक्सवैगन ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक GTI कार ID Polo GTI से पर्दा उठा दिया है। यह कार सिर्फ बाहर से ही स्पोर्टी नहीं है, बल्कि इसका केबिन भी प्योर 'GTI' का फील देता है। 52 kWh की बैटरी, 226 hp की पावर, शानदार अडैप्टिव सस्पेंशन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कार रफ्तार और रेंज का परफेक्ट बैलेंस है। आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक हैचबैक के एक्सटीरियर, इंटीरियर और परफॉर्मेंस से जुड़ी हर एक डिटेल।

विज्ञापन
Volkswagen Unveils First Electric GTI With ID Polo GTI At nurburgring
ID Polo GTI - फोटो : X

विस्तार

फॉक्सवैगन ने अपने इलेक्ट्रिक एरा में 'GTI' की शानदार एंट्री करा दी है। कंपनी ने आइकॉनिक Golf GTI के 50 साल पूरे होने के एतिहासिक मौके पर अपनी नई ID Polo GTI को पेश किया है। आमतौर पर देखा गया है कि फॉक्सवैगन किसी भी नए मॉडल का GTI (ग्रैंड टूरिंग इंजेक्शन) वर्जन लाने में महीनों या उससे भी ज्यादा का वक्त लेती है, लेकिन ID Polo के साथ कंपनी ने एक अलग ही रास्ता चुना है। 

विज्ञापन


इसके स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक मॉडल के लॉन्च होने के महज कुछ ही हफ्तों बाद इसका यह स्पोर्टी और दमदार अवतार सामने आ गया है। ऐसे में ID 3 GTX के बाद, कंपनी अब एक इलेक्ट्रिक कार पर अपने इस लेजेंड्री GTI बैज को लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है तो आइए जानते हैं कि इस नई इलेक्ट्रिक हॉट हैचबैक में क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है।
विज्ञापन

 

एक्सटीरियर: पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक

Nurburgring 24 Hours रेस के दौरान पहली बार दुनिया के सामने आई ID Polo GTI का लुक रेगुलर मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा एग्रेसिव और स्पोर्टी है। इसके फ्रंट लुक की बात करें तो कंपनी ने इसमें नए डिज़ाइन के बंपर दिए हैं। जबकि रेगुलर मॉडल में मिलने वाली वर्टिकल DRLs को हटा दिया गया है। इसकी जगह मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स के ठीक नीचे GTI की सिग्नेचर रेड (लाल) एक्सेंट लाइन और एक खूबसूरत इल्यूमिनेटेड फ्रंट बार दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


साइड और रियर प्रोफाइल को देखें तो एक छोटी कार होने के बावजूद इसमें शानदार लुक वाले 19-इंच के टू-टोन अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इनके सेंटर कैप्स पर रेड कलर का GTI लोगो चमकता है। इसके अलावा कार के आगे और पीछे रोशनी बिखेरते इल्यूमिनेटेड VW लोगो, आपस में जुड़ी हुई कनेक्टेड LED टेललाइट्स, पीछे की तरफ एक स्पोर्टी स्प्लिट स्पॉइलर, ब्लैक ORVM कवर्स और C-पिलर पर सलीके से छिपे हुए डोर हैंडल्स इसके लुक को बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश बनाते हैं।


इंटीरियर: केबिन में भी GTI का फील

सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि कार के इंटीरियर में कदम रखते ही आपको एक अलग और स्पोर्टी फील मिलेगा। केबिन को पूरी तरह से री-डिजाइन करते हुए इसमें ब्लैक और रेड कलर की एक बेहद खूबसूरत डार्क थीम का इस्तेमाल किया गया है। कार की फ्रंट सीट्स को खास तौर पर अपग्रेड किया गया है ताकि तेज रफ्तार में घुमावदार रास्तों पर ड्राइवर और पैसेंजर को बेहतरीन साइड (लैटरल) सपोर्ट मिल सके।

इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील, सीट्स और डोर पैड्स पर की गई रेड स्टिचिंग (सिलाई) के साथ-साथ सीट्स के बैकरेस्ट और स्टीयरिंग पर दिए गए GTI बैज इसके लुक में चार चांद लगाते हैं, वहीं डैशबोर्ड के बीच में दी गई शाइनी सिल्वर ट्रिम केबिन को काफी प्रीमियम टच देती है।

तकनीक और फीचर्स के मामले में भी यह कार काफी एडवांस है। इसमें ड्राइवर के लिए रेट्रो-थीम वाले वर्चुअल डायल्स के साथ 10.25-इंच का डिजिटल डिस्प्ले और एंटरटेनमेंट के लिए एक बड़ा 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स इसमें स्टैंडर्ड मिलते हैं।

वहीं अगर आप अपने सफर को और भी शानदार बनाना चाहते हैं तो ऑप्शनल फीचर्स के तौर पर हरमन कार्डन का दमदार साउंड सिस्टम, मसाज फंक्शन वाली 12-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स और एक बड़ी फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ (सनरूफ) भी चुन सकते हैं।


पावर, बैटरी और रेंज

पावर और परफॉर्मेंस के मामले में यह इलेक्ट्रिक कार अपने आइकॉनिक नाम 'GTI' को पूरी तरह से सही साबित करती है। कंपनी ने इसमें 52 kWh का दमदार बैटरी पैक दिया है, जो फ्रंट-एक्सल पर लगी एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर (FWD) के साथ मिलकर काम करता है। यह सेटअप 226 hp की मैक्सिमम पावर और 229 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी बदौलत यह हैचबैक महज़ 6.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और आसानी से 175 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच जाती है।

सिर्फ रफ्तार ही नहीं, लंबी दूरी के मामले में भी यह कार काफी व्यावहारिक है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 424 किलोमीटर तक की शानदार रेंज (WLTP-रेटेड) देती है। चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें 105 kW की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से कार की बैटरी को सिर्फ 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका रेगुलर (स्टैंडर्ड) 52 kWh मॉडल इस GTI वर्जन के मुकाबले करीब 15 hp कम पावर जनरेट करता है, लेकिन कम पावर होने की वजह से वह इससे 30 किलोमीटर ज्यादा की रेंज दे देता है।


परफॉर्मेंस और हैंडलिंग

सड़क पर कार का कंट्रोल और हैंडलिंग को एकदम परफेक्ट बनाने के लिए फॉक्सवैगन ने इसके राइड हाइट (जमीन से कार की ऊंचाई) को थोड़ा कम किया है, जिससे तेज रफ्तार में भी कार सड़क से चिपकी रहती है। इसके साथ ही कार में अडैप्टिव स्पोर्ट्स सस्पेंशन को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। कमाल की बात यह है कि कंपनी ने इसके पुराने पेट्रोल (ICE) वर्जन वाली Polo GTI की विरासत को बरकरार रखते हुए। इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से लॉक होने वाला फ्रंट डिफरेंशियल भी दिया है, जो कोनों और तीखे मोड़ों पर कार का बैलेंस नहीं बिगड़ने देता।



इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका नया GTI ड्राइविंग प्रोफाइल मोड है। ड्राइवर के लिए यह किसी जादुई बटन जैसा है, जिसे सिर्फ एक बार दबाते ही कार का सस्पेंशन और ड्राइव सिस्टम पूरी तरह से री-ट्यून होकर एक बेहद आक्रामक और स्पोर्टी सेटअप में बदल जाता है। कुल मिलाकर, यह इलेक्ट्रिक हॉट हैचबैक न सिर्फ रफ्तार का रोमांच देती है, बल्कि हर तरह के रास्तों पर ड्राइवर को एक गजब का कॉन्फिडेंस भी भरोसा दिलाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed