फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volkswagen Taigun and Virtus Get New Flash Red Colour for GT Variants

Volkswagen Taigun and Virtus: फॉक्सवैगन टाइगुन, वर्टस हुई अपडेट,  स्पोर्ट्स लाइन में जुड़ा नया चमकदार रेड कलर

Tue, 05 Aug 2025 06:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 06:36 PM IST
सार

Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अपनी दो लोकप्रिय कारों Taigun (टाइगुन) और Virtus (वर्टस) के स्पोर्ट्स लाइन मॉडल्स के लिए एक नया कलर ऑप्शन पेश किया है। इस नए शेड का नाम है फ्लैश रेड, जो अब GT Plus Sport (जीटी प्लस स्पोर्ट) और GT Line (जीटी लाइन) वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Volkswagen Taigun and Virtus Get New Flash Red Colour for GT Variants
Volkswagen Taigun GT Line - फोटो : Volkswagen

विस्तार

Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अपनी दो लोकप्रिय कारों Taigun (टाइगुन) और Virtus (वर्टस) के स्पोर्ट्स लाइन मॉडल्स के लिए एक नया कलर ऑप्शन पेश किया है। इस नए शेड का नाम है फ्लैश रेड, जो अब GT Plus Sport (जीटी प्लस स्पोर्ट) और GT Line (जीटी लाइन) वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। ये नया रंग पहले से मौजूद वाइड चेरी रेड से थोड़ा ज्यादा चमकीला और मेटैलिक फिनिश वाला है। इस पेंट स्कीम के साथ कंट्रास्टिंग ब्लैक रूफ और B-पिलर भी दिए गए हैं, जिससे कार को और ज्यादा स्पोर्टी लुक मिलता है।
विज्ञापन


हालांकि, इस नए पेंट के अलावा गाड़ियों में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दोनों गाड़ियां भारत में ही बनाई जा रही हैं और बाकी सभी स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV: ईवी अपनाने की रफ्तार पर ब्रेक, सब्सिडी खत्म होते ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में भारी गिरावट 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Oben Rorr EZ Sigma: ओबेन रोर ईजी सिग्मा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 175 किमी रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Volkswagen Taigun और Virtus के इंजन और परफॉर्मेंस
फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्टस  के जीटी प्लस स्पोर्ट वेरिएंट्स में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं जीटी लाइन वेरिएंट्स में 1.0 लीटर TSI इंजन दिया गया है। जो 113 bhp की पावर और 178 Nm टॉर्क देता है।

दोनों इंजन वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मौजूद है - 1.0 TSI वेरिएंट के लिए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 1.5 EVO वेरिएंट के लिए 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स। 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे

Volkswagen Taigun and Virtus Get New Flash Red Colour for GT Variants
Volkswagen Taigun GT Line - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू
हाल ही में Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार को पूरी तरह से कवर किया गया था लेकिन फिर भी कुछ डिजाइन एलिमेंट्स नजर आ गए। सामने की तरफ नई ग्रिल और बम्पर डिजाइन देखने को मिल सकती है, जो इसे ज्यादा अट्रैक्टिव और अग्रेसिव लुक देगी। हेडलाइट्स में भी कुछ बदलाव संभव हैं, जिसमें नए एलईडी एलिमेंट्स जोड़े जा सकते हैं। पीछे की तरफ भी टेललाइट्स का डिजाइन बदला हुआ लग रहा है। संभव है कि इनमें इंटरनेशनल वर्जन की तरह जुड़ी हुई एलईडी लाइट्स मिलें।

यह भी पढ़ें - Adani: क्या भारत में बैटरियां बनाएगा अदाणी ग्रुप? BYD के साथ साझेदारी की खबर पर आया आधिकारिक जवाब

फेसलिफ्ट में अंदर भी होंगे छोटे-मोटे बदलाव
फिलहाल अंदरूनी डिजाइन की कोई स्पाई फोटो सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फेसलिफ्ट मॉडल में डैशबोर्ड डिजाइन को थोड़ा नया रूप मिलेगा। साथ ही कुछ नए कलर ऑप्शन और बेहतर क्वालिटी मैटेरियल इस्तेमाल हो सकते हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में भी नई कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। ताकि यह अपने सेगमेंट की दूसरी मॉडर्न कारों को टक्कर दे सके। साथ ही साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स का सेट भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Hero Mavrick 440: हीरो ने बंद की अपनी सबसे प्रीमियम बाइक Mavrick 440, लॉन्च के 18 महीने बाद ही अलविदा

Volkswagen Taigun and Virtus Get New Flash Red Colour for GT Variants
For Reference Only - फोटो : Volkswagen
इंजन में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव
जहां तक इंजन की बात है, टाइगुन फेसलिफ्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। इसमें पहले की तरह 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही दिए जाएंगे, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आएंगे। ये दोनों इंजन अपनी तेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। और फॉक्सवैगन इनमें कोई छेड़छाड़ करने के मूड में नहीं दिख रही। 

यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट ने तमिलनाडु में शुरू किया अपना पहला ईवी प्लांट, सालाना 1.5 लाख गाड़ियां बनाने का लक्ष्य 

यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें 

यह भी पढ़ें - Satellite Toll Tax: सैटेलाइट-आधारित टोलिंग सिस्टम पर समिति ने की सिफारिश, सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर और विचार करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed