फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volkswagen Polo Comfortline TSI 2021 launched in india vw polo tsi comfortline 2021 price features specifications

Volkswagen Polo: पोलो का नया ऑटोमैटिक मॉडल लॉन्च, मिले शानदार नए फीचर्स, जानें कीमत

Thu, 03 Jun 2021 03:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 03 Jun 2021 03:32 PM IST
सार

जर्मन ऑटो दिग्गज ने गुरुवार को भारत में पोलो परिवार में नई कम्फर्टलाइन ट्रिम के लॉन्च करने की घोषणा की। फॉक्सवैगन ने ग्राहकों के लिए 2021 Polo Comfortline TSI AT की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Volkswagen Polo Comfortline TSI 2021 launched in india vw polo tsi comfortline 2021 price features specifications
Volkswagen Polo Comfortline TSI AT - फोटो : Volkswagen

विस्तार

Volkswagen Polo Comfortline TSI AT Launched: Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने Polo Comfortline TSI (पोलो कम्फर्टलाइन टीएसआई) को भारत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया है। जर्मन ऑटो दिग्गज ने गुरुवार को भारत में पोलो परिवार में नई कम्फर्टलाइन ट्रिम के लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.51 लाख रुपये रखी है। फॉक्सवैगन ने ग्राहकों के लिए 2021 Polo Comfortline TSI AT की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। पोलो के इस नए मॉडल की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है।
विज्ञापन


आकर्षक लुक और डिजाइन वाली Polo प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। कंपनी अपनी इस कार में एक पावरफुल इंजन के साथ ही कई शानदार फीचर्स देती है। नई पोलो कम्फर्टलाइन टीएसआई वेरिएंट में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज स्ट्रेटिफाइड इंजेक्शन (TSI) इंजन मिलता है। यह इंजन 110 PS का अधिकतम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। 
विज्ञापन

शानदार जर्मन उत्पाद

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, "हम भारत में अपने समझदार ग्राहकों के लिए पोलो परिवार में नई ट्रिम-लाइन, कम्फर्टलाइन टीएसआई एटी की शुरुआत की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। पोलो इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना हुआ है। और इस घोषणा के माध्यम से, हमारा प्रयास है कि हम अपने फ्लैगशिप मॉडल में शानदार नए अपडेट की पेशकश करके ग्राहकों के साथ लगातार जुड़े रहें, और एक मजेदार ड्राइव अनुभव के साथ सुरक्षित और शानदार जर्मन इंजीनियर उत्पाद प्रदान करें।" 

मिले नए फीचर्स

नई Polo में कंपनी ने नए फीचर्स दिए हैं जो इसे अन्य वेरिएंट्स की तुलना में एक शानदार विकल्प बनाते हैं। नई पोलो कम्फर्टलाइन टीएसआई वेरिएंट में ऑटो-क्लाइमेट्रॉनिक एयर कंडिशनिंग और 17.7 सेमी का म्यूजिक सिस्टम जैसा फीचर दिया गया है। नई पोलो कार 5 कलर स्कीम के साथ पेश की गई है। जिसमें फ्लैश रेड, कैंडी व्हाइट, सनसेट रेड, रिफ्लेक्स सिल्वर और कॉर्बन स्टील जैसे रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन

ग्लोबल मॉडल में कई बदलाव

नई पोलो कम्फर्टलाइन टीएसआई वेरिएंट में उन बदलावों को शामिल नहीं किया गया है, जो फॉक्सवैगन ने इस साल ग्लोबल मार्केट में बिक्री किए जाने वाले मॉडल में दिए हैं। फॉक्सवैगन ने हाल ही में न्यू जेनरेशन पोलो हैचबैक को पेश किया था। इस मॉडल में इसके डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। 

कुछ समय पहले पेश किया मैट एडिशन

इस साल की शुरुआत में फॉक्सवैगन ने एक कार्यक्रम के दौरान पोलो हैचबैक का मैट एडिशन पेश किया था। Volkswagen Polo Matte edition (फॉक्सवैगन पोलो मैट एडिशन) में बीएस-6 1.0-लीटर 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड टीएसआई इंजन मिलना जारी रहेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला इंजन मिलता है जो 108 bhp का पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed