{"_id":"656d5d077ddd2e6dfd0e55f4","slug":"use-of-right-engine-oil-increases-the-life-of-the-engine-in-the-car-know-what-are-the-options-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार में इंजन की उम्र को बढ़ाता है सही इंजन ऑयल का उपयोग, जानें क्या हैं विकल्प","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार में इंजन की उम्र को बढ़ाता है सही इंजन ऑयल का उपयोग, जानें क्या हैं विकल्प
Mon, 04 Dec 2023 11:26 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:26 AM IST
सार
अगर आप भी अपनी कार के इंजन की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। इंजन की उम्र के लिए किस तरह से सही इंजन ऑयल का चुनाव करना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Car Engine Oil
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर लापरवाही के कारण लोग कार के इंजन को नुकसान पहुंचाते हैं। गलत इंजन ऑयल का चुनाव करके भी ऐसा होता है। हम इस खबर में आपको कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए आप अपनी कार के लिए सही इंजन ऑयल का चुनाव आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
सामान्य इंजन ऑयल
कई कंपनियों की ओर से कारों के लिए काफी सामान्य इंजन ऑयल भी ऑफर किए जाते हैं। आमतौर पर इनको मिनरल इंजन ऑयल के नाम से जाना जाता है। इस तरह के ऑयल की कीमत भी काफी कम होती है और सामान्य तापमान में बेहतर काम करते हैं। लेकिन ज्यादा कम या ज्यादा तापमान में इस तरह के इंजन ऑयल ज्यादा प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
सेमी सिंथेटिक ऑयल
मिनरल इंजन ऑयल के अलावा कारों में सेमी सिंथेटिक इंजन ऑयल का उपयोग भी किया जाता है। इस तरह के ऑयल में मिनरल ऑयल और सिंथेटिक ऑयल की कुछ खूबियां होती हैं। जिससे यह ऑयल मिनरल के मुकाबले ज्यादा बेहतर होता है। इसमें सिंथेटिक ऑयल के साथ ही मिनरल ऑयल को मिलाया जाता है। जिससे कम तापमान में भी ज्यादा बेहतर क्वालिटी मिलती है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
सिंथेटिक ऑयल
इसे फुली-सिंथेटिक इंजन ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। कई कंपनियों की ओर से इस तरह के ऑयल को ऑफर किया जाता है। इसे बेहतरीन लुब्रिकेशन के लिए भी जाना जाता है, वहीं इनकी पररफॉरमेंस भी शानदार होती है। वहीं फुली सिंथेटिक इंजन ऑयल वाले वाहन ज्यादा माइलेज भी देते हैं। फुली सिंथेटिक ऑयल में खास अणु होते हैं, जो बेहतर लुब्रिकेशन देते हैं। यह ऑयल अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर भी बेहतरीन काम करता है। लेकिन इस ऑयल को बनाना महंगा पड़ता है, जिसके कारण यह बाकी दोनों ऑयल से महंगा होता है। अगर आप अपनी कार को कम तापमान के साथ ही ज्यादा तापमान के बीच चलाते हैं, तो इस तरह के ऑयल का उपयोग करना आपकी कार के लिए बेहतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल