Puncture Scam: 'मैं फंसा, आप मत फंसना'... पंक्चर रिपेयर कराने गए युवक को लगा 8,000 का चूना, ऐसे पकड़ा स्कैम
Tyre Puncture Repair Scam In Gurugram: गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने बताया कि कैसे एक साधारण टायर पंचर रिपेयर करवाने के काम में वह घोटाले का शिकार हो गया। उसने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल हो रहा वीडियो
गुरुग्राम के प्रणय कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण टायर पंचर रिपेयर ने उन्हें एक महंगे घोटाले का शिकार बना दिया। उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्हें एक पेट्रोल पंप के टायर रिपेयर की दुकान पर ठगा गया जिसके बाद उन्हें कार को ठीक करनावे के लिए 8,000 रुपये खर्च करने पड़ गए।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, प्रणय बताते हैं कि उन्हें अपनी कार में कम टायर दबाव का नोटिफिकेशन मिला। जांच करने पर, उन्होंने पाया कि कार के एक टायर की हवा निकल गई है। वो पंक्चर रिपेयर करवाने पास के एक पेट्रोल पंप पर रुक गए।
...तो ऐसे हुआ स्कैम
टायर की दुकान पर, कर्मचारी ने कार को जैक से उठाया और टायर पर साबुन का पानी छिड़का। फिर, उसने टायर पर ब्रश चलाया और एक स्क्रू की ओर इशारा किया। उसने दावा किया कि टायर में चार अलग-अलग पंचर थे, और बुलबुले भी दिखाए। उसने कहा कि प्रत्येक पंचर के लिए एक मशरूम पैच की आवश्यकता होगी और एक पैच की कीमत 300 रुपये बताई, इस तरह कुल 1,200 रुपये का बिल बताया।
दूसरे मैकेनिक ने पकड़ी ठगी
इसके बाद प्रणय एक अच्छी मरम्मत की दुकान पर गए। वहां के तकनीशियन ने उन्हें बताया कि केवल एक ही पंचर असली था और बाकी के पंचर दुकान वाले ने जानबूझकर बनाए गए थे। तकनीशियन ने उन्हें एक कील जैसा उपकरण भी दिखाया, जिसका उपयोग ऐसे घोटालों में नकली पंचर बनाने के लिए किया जाता है।
दुर्भाग्य से, टायर इतना खराब हो गया था कि उसे पूरी तरह से बदलना पड़ा, जिसकी लागत प्रणय को 8,000 रुपये आई। उन्होंने वीडियो में कहा कि वह महंगी गलती मत करना जो मैंने की। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ इस वीडियो को साझा करने की अपील की, ताकि लोग जागरुक हो सकें।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया और कई लोगों ने इस तरह के घोटालों पर हैरानी जताई। कई यूजर्स ने भी अपने समान अनुभव साझा किए।
एक यूजर, सुक्रांत लूथरा ने लिखा, "काश मैंने यह वीडियो कल देखा होता, मेरे साथ भी यही हुआ था, अंत में मैंने उन्हें पैसे दिए।"
दूसरे यूजर ने कहा, "आपके तरह मैंने भी यह मुश्किल तरीके से सीखा। अब मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूं और प्रक्रिया शुरू करने से पहले उनसे उंगलियों से कील हटाने के लिए कहता हूं।"