Scooter Maintenance Tips: स्कूटर की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए क्या करें? इन मेटेनेंस टिप्स का रखें ध्यान
अगर स्कूटर का रखरखाव अच्छे ढंग से हो तो उसकी क्षमता के साथ-साथ उसकी लाइफ में भी बढ़ोतरी होती है। ऐसे में अगर आप भारतीय सड़कों पर स्कूटर के प्रदर्शन को कायम रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए स्कूटर के रखरखाव पर अधिक ध्यान देना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूटर की सवारी तो हर किसी को पसंद है। मगर स्कूटर को किस तरह से संभालकर रखना है, इसकी जानकारी हर किसी को नहीं होती है। अगर स्कूटर का रखरखाव अच्छे ढंग से हो तो उसकी क्षमता के साथ-साथ उसकी लाइफ में भी बढ़ोतरी होती है। ऐसे में अगर आप भारतीय सड़कों पर स्कूटर के प्रदर्शन को कायम रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए स्कूटर के रखरखाव पर अधिक ध्यान देना होगा।
सफाई का रखें ध्यान
भारतीय सड़कों पर स्कूटरों को नुकसान होने का एक बड़ा कारण है उसकी सही तरीके से सफाई नहीं होना। ऐसे में स्कूटर को नियमित तौर पर साफ करें। किसी भी बाहरी खतरे से बचाने के लिए हफ्ते में एक बार पानी से सफाई भी कर सकते हैं।
इंजन ऑयल होना चाहिए सही
स्कूटर का सड़क पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उसके इंजन ऑयल पर खास ध्यान दें। बता दें कि इंजन ऑयल स्कूटर की क्षमता को बरकरार रखने में काफी अहम भूमिका निभाता है। गंदे ऑयल के साथ स्कूटर को चलाने से बचें और समय-समय पर ऑयल के स्तर की जांच करते रहे।
टायर और बैटरी पर रखें नजर
अगर आप सड़क पर स्कूटर से बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं तो उसके टायरों पर भी फोकस करें। अगर टायर सही तरीके से काम करेंगे तो स्कूटर की सुरक्षा और क्षमता दोनों उचित रहेंगी। स्कूटर की बैटरी भी सड़क पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए काफी जरूरी है। बैटरी का सही ढंग से रखरखाव करें।
मैकेनिक से जांच करवाएं
सड़क पर स्कूटर को पूरी क्षमता के साथ चलाने के लिए निरंतर अंतराल पर किसी योग्य मैकेनिक को जरूर दिखाएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर सर्विस का सहारा आवश्य लें, इससे किसी भी तरह की तकनीकी खराबी का पता चल जाएगा।
सड़क की स्थिति होनी चाहिए ठीक
अगर आप सड़क पर स्कूटर चलाते समय कुछ उपकरणों पर ध्यान देते हैं तो आपको वक्त रहते किसी भी अनहोनी का पता चल सकता है। इसमें इंजन ऑयल की जांच, टायर प्रेशर और बैटरी पर खास नजर रखें। इसके अलावा सड़क की स्थिति भी स्कूटर की क्षमता पर असर डालती है।