फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Apache RTR 160 4V launched in india tvs apache rtr 160 4v price in india tvs apache rtr 160 4v specification and price 2021 tvs apache bike new model 2021

TVS Apache RTR 160 4V भारत में लॉन्च: अपनी श्रेणी में 'सबसे पावरफुल' बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 10 Mar 2021 02:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 02:09 PM IST
सार

2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V को एडवांस्ड 159.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें 17.63 PS का पावर मिलता है जो इसे अपनी श्रेणी में 'सबसे पावरफुल' बनाता है।

विज्ञापन
TVS Apache RTR 160 4V launched in india tvs apache rtr 160 4v price in india tvs apache rtr 160 4v specification and price 2021 tvs apache bike new model 2021
2021 TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS

विस्तार

दुनिया में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रमुख निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने बुधवार को अपनी नई 2021 TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल लॉन्च की। यह मोटरसाइकल रेसिंग कॉन्सेप्ट पर खरी उतरते हुए अपने सेगमेंट में ज्यादा पावर और टॉर्क देती है और राइडर्स की सभी जरूरतों को पूरा करने का दावा करती है। इसमें 17.63 PS का पावर मिलता है जो इसे अपनी श्रेणी में 'सबसे पावरफुल' बनाता है। 
विज्ञापन

नया लुक और डिजाइन

TVS Apache RTR 160 4V launched in india tvs apache rtr 160 4v price in india tvs apache rtr 160 4v specification and price 2021 tvs apache bike new model 2021
2021 TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
Apache RTR 160 4V के डिजाइन की बात करें तो इसमें मोटरसाइकिल कार्बन फाइबर पैटर्न से युक्त नई ड्यूल टोन सीट और क्लॉ स्टाइल्ड पॉजिशन लैंप की एलईडी हैडलैंप के साथ आती है जो इसे प्रीमियम अपील देते हैं। इसके अलावा अपाचे RTR 160 4V मोटरसाइकल के वजन में भी 2 किलोग्राम की कमी लाई गई है, इसके डिस्क वेरिएंट का वजन 147 किलोग्राम और ड्रम वेरिएंट का वजन 145 किलोग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरफुल इंजन

2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V को एडवांस्ड 159.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 9250 rpm में 17.63 PS का पावर और 7250 rpm पर 14.73 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 159.7 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ 5-स्पीड सुपर-स्लिक गियरबॉक्स दिया गया है। जो राइडिंग के अनुभव को सटीक और पावरफुल बनाता है।  
विज्ञापन

कंपनी ने क्या कहा

इस मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी में प्रीमियम मोटरसाइकल्स के मार्केटिंग हेड मेघाश्याम डिगहोले ने कहा, "38 सालों की रेसिंग की अवधारणा के साथ, नई 2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V मोटरसाइकिल ज्यादा टोर्क ज्यादा पावर टू वेट रेशियो के साथ अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स देती है और अपनी आधुनिक तकनीकों के साथ उपभोक्ताओं को राइडिंग का बेहतर अनुभव प्रदान करती है। टीवीएस अपाचे हमेशा से उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि ये नए आधुनिक फीचर्स 2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V मोटरसाइकल की सफलता की कहानी को और मजबूत बनाएंगे।" 

रंग और कीमत

2021 TVS Apache RTR 160 4V मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बाइक के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 110,320 रुपये और ड्रम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 107,270 रुपये है। कंपनी ने नई मोटरसाइकिल को तीन रंगों - रेसिंग रैड, नाईट ब्लैक और मैटेलिक ब्लू में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed