फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Truck drivers oppose paying toll seek 6 month waiver

ट्रक ड्राइवरों ने टोल भुगतान करने का किया विरोध, 6 महीने की और मांगी मोहलत 

Tue, 21 Apr 2020 10:30 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 21 Apr 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers oppose paying toll seek 6 month waiver
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल लेना फिर से शुरू कर दिया है। NHAI लॉकडाउन के बाद से लागू नई गाइडलाइंस के अनुसार ऐसा कर रहा है। हालांकि ट्रक ऑपरेटरों ने इस फैसले का विरोध किया है। ट्रक ऑपरेटरों ने कहा कि कम से कम 6 महीने टोल और माफ कर देना चाहिए। 
विज्ञापन

बता दें कि पूरे भारत में लॉकडाउन दिशानिर्देश जारी करने के बाद 25 मार्च को पूरे भारत में टोल प्याजा को स्थगित कर दिया था। हालांकि वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। लेकिन सोमवार से कई सेक्टरो को राहत दी है। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि सरकार ने पहले तीन मई तक कोई राहत नहीं देने का फैसला लिया था। हालांकि बाद में सरकार ने कहा कि 20 अप्रैल से कुछ चीजों में छूट दी जाएगी। इससे पहले एनएचएआई ने एक बयान में कहा था कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 20 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की वसूली शुरू कर देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed