फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Trouve H2 Electric Scooter Trouve Motor teases H2 hyper maxi scooter Know Range Features Specifications electric vehicles in india

Electric Scooter: Trouve H2 हाइपर मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर का आधिकारिक टीजर जारी, फुल चार्ज में चलेगा 230 किमी तक

Fri, 15 Apr 2022 10:45 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 10:45 AM IST
सार

Trouve Motor (ट्रूव मोटर) ने H2 ‘hyper maxi scooter’ (H2 'हाइपर मैक्सी स्कूटर') का टीजर जारी किया है। कंपनी का दावा है कि H2 को पूरी तरह से भारत में फर्म की बेंगलुरू स्थित रिसर्च एंड डेवलप्मेंट सेंटर में डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Trouve H2 Electric Scooter Trouve Motor teases H2 hyper maxi scooter Know Range Features Specifications electric vehicles in india
Trouve H2 Electric Scooter Teaser - फोटो : Trouve Motor

विस्तार

Trouve Motor (ट्रूव मोटर) ने हाल ही में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक की एक झलक साझा करने के तुरंत बाद H2 ‘hyper maxi scooter’ (H2 'हाइपर मैक्सी स्कूटर') का टीजर जारी किया है। कंपनी का दावा है कि H2 को पूरी तरह से भारत में फर्म की बेंगलुरू स्थित रिसर्च एंड डेवलप्मेंट सेंटर में डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी बुकिंग
Trouve ने एलान किया कि स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग अगस्त 2022 में शुरू होगी। जबकि डिलीवरी 2023 की पहली छमाही से शुरू होने की बात कही जा रही है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी स्कूटर को दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


पावर और स्पीड
Trouve H2 हाइपर मैक्सी स्कूटर एक लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा, जिसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस अभी तक सामने नहीं आए हैं। लेकिन कंपनी ने जानकारी दी कि यह मोटर 4.8 kW का कंटिन्यू पावर और 7.9 kW की पीक पावर देगा। यह इंजन की मदद से स्कूटर सिर्फ 4.3 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगा। बताया जा रहा है कि स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग में 130 से 230 किमी की रेंज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स
स्कूटर की कुछ अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन, अपसाइड-डाउन फोर्क, मोनो-शॉक रियर और एलईडी हेडलाइट्स शामिल होंगे। इसमें 2-पिस्टन कैलिपर के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है। यह स्कूटर ब्लूटूथ के फीचर के साथ आएगा और एडवांस्ड इंटरनेट-समर्थित फीचर्स के साथ बिल्ट-इन गूगल के साथ 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।


ट्रूव मोटर के संस्थापक अरुण सनी ने कहा, "भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। अकेले 2021 में, इसने 132 प्रतिशत की आश्चर्यजनक बढ़ोतरी दर्ज की, यह बताता है कि 2022 और भी बेहतर होगा। और हमारे इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर के लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य न सिर्फ इस ग्रोथ ट्रेजेक्ट्री में योगदान करना है, बल्कि और ज्यादा इनोवेशन लाकर इस स्पेस में और क्रांति लाने की कोशिश करना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed