{"_id":"6686ab1a4a474c18ab011983","slug":"traffic-violations-on-mysuru-bengaluru-national-highway-275-will-trigger-immediate-sms-alert-to-mobile-phones-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Highway: इस नेशनल हाईवे पर लगे हैं एआई कैमरे, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आ जाता है एसएमएस अलर्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
National Highway: इस नेशनल हाईवे पर लगे हैं एआई कैमरे, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आ जाता है एसएमएस अलर्ट
Thu, 04 Jul 2024 07:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:31 PM IST
सार
इस नेशनल हाईवे पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस कैमरे वाहन के नंबर प्लेट के जरिए मालिक की पहचान कर ट्रैफिक उल्लंघन होने पर उनके मोबाइल फोन पर तुरंत अलर्ट भेज देंगे।
विज्ञापन
Traffic Camera
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे 275 (मैसूरु-बंगलूरू हाईवे) पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस कैमरे वाहन के नंबर प्लेट के जरिए मालिक की पहचान कर ट्रैफिक उल्लंघन होने पर उनके मोबाइल फोन पर तुरंत अलर्ट भेज देंगे। इसके बाद उल्लंघन करने वाले के घर पर सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
यह सिस्टम बहुत प्रभावी साबित हुई है। सिर्फ एक महीने में कुल 8.99 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इस दौरान 1 जून से 30 जून के बीच कुल 161,491 उल्लंघन दर्ज किए गए। इनमें से ज्यादातर मामले सीट बेल्ट नहीं पहनने के कारण ITMS कैमरे द्वारा पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य उल्लंघनों में 12,609 सामान्य ट्रैफिक नियम तोड़ना, 1,087 ट्रिपल राइडिंग के मामले, 9,079 बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के मामले, 7,671 तेज रफ्तार के मामले, ट्रैफिक की उलटी दिशा में वाहन चलाने के 7 मामले और 577 नो-एंट्री उल्लंघन शामिल हैं।
यह सिस्टम अपराध की सही लोकेशन, तारीख और समय भी रिकॉर्ड करती है। जिसे वाहन से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। 119 किलोमीटर के खंड में मैसूरु-बंगलूरू नेशनल हाईवे 275 की 60 निगरानी कैमरों द्वारा निगरानी की जाती है।
अन्य समाचारों में, जनवरी में, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने "बंगलूरू-मैसूरु नियंत्रित पहुंच राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कार्यों" के लिए 688 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2023 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजमार्ग का उद्घाटन किया था। इस एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा उपायों की कमी और घातक दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी के कारण यात्रियों का गुस्सा भड़क गया है। एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जुलाई 2023 में एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था और कहा था कि सड़क सुरक्षा उपायों सहित सभी कार्यों को पूरा किए बिना जल्दबाजी में ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया था। राज्य सरकार ने एक्सप्रेसवे पर समस्याओं को ठीक करने के लिए NHAI को पत्र लिखा था।