{"_id":"5ecd2ba68ebc3e90233f13ac","slug":"toyota-kirloskar-motor-to-resume-production-company-also-open-dealerships-and-service-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Toyota Kirloskar Motor : कंपनी ने फिर शुरू किया Bidadi प्लांट, डीलरशिप और सर्विस सेंटर भी खोले","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Kirloskar Motor : कंपनी ने फिर शुरू किया Bidadi प्लांट, डीलरशिप और सर्विस सेंटर भी खोले
Tue, 26 May 2020 08:15 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 26 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Toyota
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद कई ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने और शोरूम खोल दिए हैं। इसी बीच आज यानी मंगलवार को Kirloskar Motor ने कर्नाटक के बिदाड़ी (Bidadi) प्लांट को शुरू कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने एक बयान में कहा कि देशभर में लॉकडाउन के कई सप्ताह बाद थोड़ी ढील दी जा रही है। इस पर उनकी कंपनी राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार 26 मई से अपना परिचालन शुरू करगी।
विज्ञापन
290 डीलरशिप और 230 सर्विस सेंटर
कंपनी ने कहा कि देशभर में उनके 290 से अधिक डीलरशिप और 230 सर्विस सेंटर हैं। जिनमें दोबारा से काम शुरू कर दिया गया है। Kirloskar Motor के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजू बी केतकले ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों की देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए कंपनी किसी भी कीमत पर अपने कर्मचारियों को को खतरे में नहीं डालेगी। हम इन सभी बातों के लेकर बहुत चौकस हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

पटरी पर आने की कोशिश
लंबे समय बाद ऑटो कंपनियों का कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। कंपनियां धीरे-धीरे अपने प्लांट्स में प्रोडक्शन शुरू कर रही हैं। साथ ही रिटेल आउटलेट भी खोल रही हैं। मारुति सुजुकी के 600 और ह्यूंदै के 150 डीलर्स नेटवर्क खुल गए हैं। वहीं हीरो मोटोकॉर्प के 1500 से ज्यादा रिटेल आउटलेट खोल दिए हैं।

इन कंपनियों ने भी खोले अपने कारखाने
बता दें कि कई वाहन निर्माता जैसे हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, रॉयल एनफील्ड, टीवीएस मोटर कंपनी और मर्सिडीज बेंज ने इस महीने अपने कारखाने फिर से खोल दिए हैं। मालूम हो कि देशभर में वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के कारण सभी ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने और डीलरशिप को बंद कर दिया था। जिसके चलते कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।