{"_id":"652cee3428158b58f10639a8","slug":"total-vehicle-retail-sales-for-september-2023-according-to-siam-report-know-full-details-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vehicle Sales: सितंबर में कैसी रही वाहन बिक्री, किस सेगमेंट में रही मांग और किसमें आई कमी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Sales: सितंबर में कैसी रही वाहन बिक्री, किस सेगमेंट में रही मांग और किसमें आई कमी, जानें डिटेल
Mon, 16 Oct 2023 01:33 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 16 Oct 2023 01:33 PM IST
सार
सितंबर महीने में वाहनों की बिक्री कैसी रही। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक सितंबर महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Car sales India
- फोटो : AmarUjala (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन सितंबर महीने में किस सेगमेंट के वाहनों की मांग रही और किस सेगमेंट के वाहनों की मांग में गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज की गई। सियाम के मुताबिक सितंबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
कितनी हुई बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से सितंबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर महीने में कुल 2141208 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 2093286 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
किस सेगमेंट में कुल कितनी बिक्री
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 316908 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि सितंबर 2022 के दौरान यह संख्या 307389 थी। देश में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में कुल बिक्री 1749794 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 74418 यूनिट्स का रहा। बीते महीने दो पहिया वाहनों के सेगमेंट के साथ ही यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
सेगमेंट के मुताबिक बिक्री
सितंबर 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में यात्री वाहन की 111889, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में 193872, वैन की 11147 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन सेगमेंट में सितंबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 1115764, स्कूटर की बिक्री 589087 और मोपेड की बिक्री 44943 यूनिट्स रही। ति पहिया सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर की 59501, सामान ढोने वाले तिपहिया की 10093, ई-रिक्शा की 4569 और ई-कार्ट की 255 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल