फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   total vehicle retail sales for November 2023 according to siam report, know full details

Vehicle Sales: नवंबर में कैसी रही वाहन बिक्री, किस सेगमेंट में रही मांग और किसमें आई कमी, जानें डिटेल

Tue, 12 Dec 2023 12:18 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 12 Dec 2023 12:18 PM IST
सार

नवंबर महीने में वाहनों की बिक्री कैसी रही। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक नवंबर महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
total vehicle retail sales for November 2023 according to siam report, know full details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन नवंबर महीने में किस सेगमेंट के वाहनों की मांग रही और किस सेगमेंट के वाहनों की मांग में गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज की गई। सियाम के मुताबिक नवंबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


कितनी हुई बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से नवंबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर महीने में कुल 1971262 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 1558237 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सेगमेंट में कुल कितनी बिक्री
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 288062 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि नवंबर 2022 के दौरान यह संख्या 276231 थी। देश में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में कुल बिक्री 1623399 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 59738 यूनिट्स का रहा। बीते महीने दो पहिया वाहनों के सेगमेंट के साथ ही यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

सेगमेंट के मुताबिक बिक्री
नवंबर 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में यात्री वाहन की 102558, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में 175278, वैन की 10226 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन सेगमेंट में नवंबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 1070798, स्कूटर की बिक्री 509119 और मोपेड की बिक्री 43482 यूनिट्स रही। ति पहिया सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर की 47602, सामान ढोने वाले तिपहिया की 9281, ई-रिक्शा की 2563 और ई-कार्ट की 292 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed