{"_id":"65a0ea3b3932e04bbb0bc11e","slug":"total-vehicle-retail-sales-for-december-2023-according-to-siam-report-know-full-details-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vehicle Sales: दिसंबर में कैसी रही वाहन बिक्री, किस सेगमेंट में रही मांग और किसमें आई कमी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Sales: दिसंबर में कैसी रही वाहन बिक्री, किस सेगमेंट में रही मांग और किसमें आई कमी, जानें डिटेल
Fri, 12 Jan 2024 12:59 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:59 PM IST
सार
दिसंबर महीने में वाहनों की बिक्री कैसी रही। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स के मुताबिक दिसंबर महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन दिसंबर 2023 में किस सेगमेंट के वाहनों की मांग रही और किस सेगमेंट के वाहनों की मांग में गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज की गई। सियाम के मुताबिक दिसंबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
कितनी हुई बिक्री
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से दिसंबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर महीने में कुल 1505445 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 1319074 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
किस सेगमेंट में कुल कितनी बिक्री
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 286390 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि दिसंबर 2022 के दौरान यह संख्या 235309 थी। देश में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में कुल बिक्री 1211966 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 50537 यूनिट्स का रहा। बीते महीने दो पहिया वाहनों के सेगमेंट के साथ ही यात्री वाहन और ति-पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
सेगमेंट के मुताबिक बिक्री
दिसंबर 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में यात्री वाहन की 75544, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में 157339, वैन की 10037 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन सेगमेंट में दिसंबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 768402, स्कूटर की बिक्री 405274 और मोपेड की बिक्री 38290 यूनिट्स रही। ति पहिया सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर की 38995, सामान ढोने वाले तिपहिया की 9120, ई-रिक्शा की 2147 और ई-कार्ट की 275 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च