{"_id":"657006ed12cbe47b5b04e846","slug":"total-vehicle-retail-for-november-2023-grew-by-last-year-according-to-fada-report-know-full-details-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auto Sale In November: नवंबर में ऑटोमोबाइल बिक्री में 18 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई, फाडा ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sale In November: नवंबर में ऑटोमोबाइल बिक्री में 18 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई, फाडा ने जारी किए आंकड़े
Wed, 06 Dec 2023 11:25 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:25 AM IST
सार
नवंबर महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बीते महीने में देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Tata Car Showroom
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक नवंबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से नवंबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में मंथ ऑन मंथ बेसिस पर करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 18 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर महीने में कुल 2854242 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 2409535 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 360431 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि नवंबर 2022 के दौरान यह संख्या 307550 थी। वहीं अक्तूबर महीने में यह संख्या 353990 यूनिट्स थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में नवंबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 2247366 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 99890 यूनिट्स का रहा। नवंबर में 61969 यूनिट्स ट्रैक्टर और 84586 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कैसी रही बिक्री
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नवंबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में मंथली बेसिस पर करीब 1.82 फीसदी की ग्रोथ रही। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 17.19 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री में मंथली बेसिस पर करीब 49.05 फीसदी की बढ़त रही, जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पिछले साल के मुकाबले बीते महीने में 21.08 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। तिपहिया वाहनों की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 23.31 फीसदी और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब 1.82 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट