फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 7 Driving Tips for Pregnant Women

प्रेगनेंसी में अगर चलानी पड़े कार तो इन 7 बातों को न करें नजरअंदाज

Thu, 25 Apr 2019 01:03 PM IST
Bani Kalra अमर उजाला, ऑटो डेस्क
अमर उजाला, ऑटो डेस्क Published by: Bani Kalra Updated Thu, 25 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Top 7 Driving Tips for Pregnant Women
Driving tips

ड्राइविंग करने का अपना ही अलग मज़ा होता है। लेकिन जब कोई वर्किंग महिला प्रेग्नेंसी के दौरान शुरूआती दिनों में ऑफिस जाती है और वो भी खुद कार ड्राइव करके तब सावधानी जरूरी बरतनी चाइये। प्रेग्नेंसी के दौरान कार ड्राइव करने सही तरीका कैसा होना चाइये? कैसे सीट बेल्ट लागाये? और कैसे कार में बैठे? इन्हीं सब बातों की जानकारी आपको इस रिपोर्ट में हम देने जा रहे हैं ताकि आपको कोई दिक्कत न आये।

विज्ञापन

 

1. सीट बेल्ट ऐसे लगायें

प्रेग्नेंसी के दौरान जब कभी आपको कार ड्राइव करनी पड़े या बगल वाली सीट पर बैठना पड़े तो सबसे पहले आराम से कार में बैठें। सीट बेल्ट लगाते समय इसकी पोजिशन को सही रखें। सीट बेल्ट को एब्डॉमिनल से नीचे होना चाहिए जबकि कंधो के बगल से गुजरने वाला सीट बेल्ट सीने के बीच निकालें। आपने सीट बेल्ट को सही तरीकें से फिट किया है या नहीं इस बात की तसल्ली क्लिप से कर लें।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

2. स्टीयरिंग व्हील से बनाएं दूरी

प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राइविंग करते समय स्टेरिंग व्हील से दूरी बनाकर रखें। ताकि गाड़ी चलाते वक्त पेट पर किसी तरह का दबाव महूसस न हो। इसके लिए आप सीट को अपने हिसाब से आगे-पीछे कर सकते हैं। ये बात हम आपको इसलिए बता रहे हैं ताकि ख़ुदा ना खास्ता अगर किसी दुर्घटना के वक्त एअर बैग खुलता है तो उसका सीधा दबाव आपके पेट पर नहीं आएगा।
 
 
विज्ञापन

3. जरूरी है कमर के पीछे सपोर्ट

प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर कमर में होने वाला दर्द परेशान करता है, और ऐसे में अगर आपको कार चलानी पड़ जाए तो हमेशा अपने साथ कमर को सपोर्ट देने के लिए एक तकिया इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
 
 

4. लम्बी यात्रा करने से बचें

प्रेग्नेंसी के दौरान के दौरान लम्बी यात्रा करने से परहेज करें। और यदि मजबूरी में आपको लम्बी यात्रा पर निकलना पड़ जाए तो आप थोड़ी-थोड़ी देर रेस्ट करें, और बॉडी को रिलैक्स छोड़ दें  
 
 

5. खराब और भीड़-भाड़ वाले रास्तों से बचें

ड्राइविंग के दौरान आप ऐसे रास्तें चुने जो खराब न हो, साथ ही जिन रास्तों पर ज्यादा जाम लगा रहता है उंनसे भी बचें। खराब रास्तों पर गाड़ी चलाने में आपको दर्द हो सकता है।
 
 

6. खराब मौसम में ड्राइव न करें

प्रेग्नेंसी के दौरान खराब मौसम में ड्राइव करने से बचें, खासकर बारिश में गाड़ी बिलकुल न चलायें, कई बार सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे ख़राब रास्तों का पता नहीं चलता, ऐसे में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है फिर भी अगर बहुत जरूरी हो तो किसी को साथ ले जाएं।
 

7. अपनी लोकेशन करें शेयर

प्रेग्नेंसी के समय जब भी आप ड्राइव करें तो हमेशा अपनी लोकेशन को अपनी फैमिली के साथ जरूर शेयर करें। इमरजेंसी के समय यह आदत आपके काम आएगी। इतना नही मोबाइल फोन की बैट्री भी फुल रखें। कोशिश करें कि   
डिलीवरी डेट के आस-पास बिलकुल भी ड्राइव न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed