फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 5 Things To Know About Upcoming New Gen Honda Activa 6G

नया Honda Activa 6G आएगा 5 नई खूबियों के साथ, जानने के लिए यहां क्लिक करें

Mon, 15 Jul 2019 04:26 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 15 Jul 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Things To Know About Upcoming New Gen Honda Activa 6G
होंडा एक्टिवा 6G - फोटो : Social

भारत में गियरलैस स्कूटर सेगमेंट को नई दिशा देने जितना बड़ा हाथ होंडा एक्टिवा का है उतना किसी दूसरे स्कूटर का नहीं है। एक्टिवा के बाद ही नए-नए स्कूटर्स देखने को मिले। आपको बता दें होंडा का एक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और अब कंपनी इसका नया अवतार “Activa 6G”  को जल्द ही लांच करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस नई स्कूटी की टेस्टिंग भी शूरू कर दी है। इस बार नए एक्टिवा 6G में 5 बड़ी खूबियां देखने को मिलेंगी, आइये आपको बताते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

लुक

नए एक्टिवा 6G में इस बार काफी कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया कलर्स के साथ बॉडी ग्राफिक्स के होने की भी चर्चा है। इतना ही नहीं नए मॉडल में नए एलईडी हैडलैंप्स और टेल लैंप मिल सकते हैं साथ ही नए डिजाइन वाले LED DRL लैंप भी मिल सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से बेहतर इंजन

होंडा नए एक्टिवा 6G में पहले से बेहतर 110cc का इंजन लगाएगी जोकि फ्यूल इंजेक्शन टेकनॉलजी से लैस हो सकता है। इतना ही नहीं इसमें आइडल स्टॉप सिस्टम दिया जा जाता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो इस समय हीरो मोटोकॉर्प अपने मॉडल्स में इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से रेड लाइट पर स्कूटर रुकेगा या कही भी आप इसे कुछ देर के लिए रोकेंगे तो इसका इंजन कुछ सेकंड्स के बाद अपने आप बंद हो जायेगा। दरअसल यह सिस्टम फ्यूल सेविंग का काम करता है।

विज्ञापन

कनेक्टिविटी फीचर

सोर्स के मुताबिक होंडा भी नए एक्टिवा 6G में कई एडवांस्ड फीचर्स को जोड़ सकती है। यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर से भी लैस हो सकता है। फिलहाल यह खूबी TVS Ntorq 125 में देखने को मिलती है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर की मदद से कॉल अलर्ट, टर्न बाई टर्न नेविगेशन जैसे बढ़िया फीचर्स को इस्तेमाल किया जा सकेगा।   

बेहतर ब्रेकिंग

बेहतर ब्रेकिंग के लिए नए एक्टिवा 6G में डिस्क ब्रेक का भी विकल्प दे मिल सकता है जोकि इसके टॉप वर्जन में होगा। इसके अलावा नए मॉडल में कॉम्बी ब्रैकिंग सिस्टम की सुविधा तो स्टैण्डर्ड ही रहेगी।

सस्पेंशन

वैसे तो होंडा ने एक्टिवा में कई बार छोटे-मोटे बदलाव किये हैं लेकिन आज तक इसे सस्पेंशन में कोई क्रांतिकारी बदलाव नहीं हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नए एक्टिवा 6G टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए जा सकते हैं। क्योकिं खराब रास्तों पर ये बेहतर परफॉर्म करते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नया मॉडल इस साल के अंत तक लांच किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed