फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 5 Best-Selling Motorcycles India, Hero Splendor Retains Top Spot

भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनीं ये 5 बाइक्स: बिक्री में रहीं शानदार, क्या आपकी भी मोटरसाइकिल है लिस्ट में?

Sun, 20 Sep 2026 03:38 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 20 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

भारतीय बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आइए जानते हैं उन पांच शानदार बाइक्स के बारे में, जिन्होंने पिछले महीने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ टॉप पांच में जगह बनाई।
 

विज्ञापन
Top 5 Best-Selling Motorcycles India, Hero Splendor Retains Top Spot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां कम खर्च में चलने वाली बाइक से लेकर बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली मोटरसाइकिल तक, अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने भी कुछ मोटरसाइकिलों की बिक्री बाकी बाइक्स के मुकाबले ज्यादा रही। इस लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि होंडा शाइन, बजाज पल्सर, हीरो एचएफ डीलक्स और टीवीएस अपाचे ने भी टॉप 5 में जगह बनाई। आइए जानते हैं किस बाइक की कितनी यूनिट्स बिकीं।
विज्ञापन


पहले नंबर पर रही हीरो स्प्लेंडर 

  • हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में हीरो स्प्लेंडर को एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया जाता है। हर महीने इसकी बिक्री सबसे ज्यादा रहने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल रहती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बीते महीने भी हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिलों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। इस दौरान इसकी करीब 3.53 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री हुई।
  • वहीं, पिछले साल इसी अवधि के दौरान हीरो स्प्लेंडर की करीब 3.11 लाख यूनिट्स खरीदी गई थीं। इस तरह बीते महीने इसकी बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले ज्यादा रही।


दूसरे नंबर पर रही होंडा शाइन

  • इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जापानी दोपहिया निर्माता होंडा की होंडा शाइन रही। बिक्री के मामले में भी यह मोटरसाइकिल बीते महीने दूसरे नंबर पर रही।
  • बीते महीने होंडा शाइन की 1.80 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी करीब 1.64 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह होंडा शाइन ने भी टॉप 5 की लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बनाए रखी।


तीसरे नंबर पर रही बजाज पल्सर

  • बजाज पल्सर को कंपनी की ओर से कई सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। अलग-अलग जरूरतों और सेगमेंट में मौजूद पल्सर मॉडल्स को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है।
  • बीते महीने देशभर में 97 हजार से ज्यादा पल्सर यूनिट्स खरीदी गईं। हालांकि, पिछले साल 2025 में इसी अवधि के दौरान इसकी करीब 1.09 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बिक्री के साथ बजाज पल्सर शीर्ष पांच में तीसरे नंबर पर रही।


चौथे नंबर पर आई हीरो एचएफ डीलक्स

  • हीरो मोटोकॉर्प की एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स भी भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाती है। बीते महीने बिक्री के मामले में यह बाइक चौथे नंबर पर रही।
  • बीते महीने इसकी करीब 70 हजार यूनिट्स खरीदी गईं। वहीं, 2025 में इसी अवधि के दौरान  हीरो एचएफ डीलक्स की करीब 89 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।


टॉप पांच में और कौन-सी बाइक शामिल?

  • टीवीएस की लोकप्रिय मोटरसाइकिल सीरीज अपाचे ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। बीते महीने टीवीएस अपाचे की 55 हजार से ज्यादा यूनिट्स खरीदी गईं।
  • वहीं, पिछले साल इसी अवधि में देश में इसकी 45 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह टीवीएस अपाचे लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed