फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 20 second hand car models that people are buying right now

इन 20 कारों को सेकेंड हैंड कार मार्केट में लेते हैं हाथों-हाथ, देखें कौन-कौन सी कारें हैं शामिल

Tue, 30 Apr 2019 09:53 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 30 Apr 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Top 20 second hand car models that people are buying right now
Used Car

इस समय भारतीय कार बाजार में नई-नई कारें आ चुकी हैं। लेकिन अभी भी सेकंड हैंड कार मार्किट अभी भी गुलज़ार है। कम बजट में आपको आसानी से एक अच्छी कार मिल जाती है। अगर आप एक ऐसी ही एक सेकंड हैंड कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 15 ऐसे कार मॉडल्स बता रहे हैं जिनकी डिमांड काफी ज्यादा रहती है। खास बात तो यह है कि इन कारों को खरीदने के बाद फिर बेचने पर भी आपको अच्छे दाम मिल जाते हैं।

विज्ञापन

कहां से खरीदें सेकंड हैंड कार?

इस समय भारत में सेकंड हैंड कार मार्केट काफी बड़ा हो चुका है। ऑन लाइन वेबसाइट्स पर आपको कारों की अच्छी डिटेल्स मिल जाएंगी, जबकि कार कंपनियां खुद भी सेकेंड हैंड कारें बेचने लगी हैं। इसके लिए आप लाजपत नगर, करोलबाग जैसी बड़ी मार्किट में जा सकते हैं। सेकंड हैंड कार बेचने वाली एक कंपनी से हमने बात और पूछा की सबसे ज्यादा डिमांड किन कारों की होती है? तो उन्होंने बताया कि ग्राहक मारुति, हुंडई, महिंद्रा, टाटा और होंडा की कारों की सबसे ज्यादा डिमांड करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों कुछ कहते हैं:

सेकंड हैंड कार मार्किट पर इंडियन ब्लू बुक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सेकंड हैंड कार का बाजार 2015-16 में 1.2 गुना था जबकि 2017-18 में 3.28 मिलियन सेकंड हैंड गाड़ियों की सेल हुई थी। एक्सपर्ट मानते हैं कि कोई भी कार जब शो रूम से निकल जाती है तो उसकी कीमत 25-30 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

विज्ञापन

जानिये एक्सपर्ट की राय

ऑटो एक्सपर्ट रंजॉय मुखर्जी बताते हैं कि भारत में सेकंड हैंड कार मार्किट में सबसे ज्यादा डिमांड मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा और होंडा जैसे ब्रांड्स की है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पुरानी होकर भी इनकी कारें कम बजट में आसानी से सर्विस हो जाती हैं साथ ही पार्ट्स भी आसानी में उपलब्ध रहते हैं।

सेकंड हैंड कार की कीमत कैसे होती है तय ?

किसी भी पुरानी कार की कीमत उसकी कंडीशन, कार कितनी चली हुई है, इंजन कैसा है? कार एक्सीडेंटल तो नहीं है, कार की हालत कैसी है? इससे पहले कितनी बार कार को बेचा जा चुका है?  कार पर जो पेंट है वो ऑरिजिनल है या फिर से कराया गया है? इन जरूरी बातों को देखकर ही कार की वैल्यू लगती है।

सेकंड हैंड कार मार्किट में इन कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड

  1. मारुति सुजुकी ऑल्टो
  2. मारुति सुजुकी आल्टो K10
  3. मारुति सुजुकी वैगन-आर
  4. मारुति सुजुकी डिजायर
  5. मारुति सुजुकी Ertiga
  6. मारुति स्विफ्ट
  7. हुंडई ग्रैंड आई 10
  8. हुंडई EON
  9. हुंडई सेंट्रो
  10. हुंडई वरना
  11. होंडा सिटी
  12. होंडा अमेज
  13. टाटा सफारी
  14. टोयोटा इनोवा
  15. टोयोटा इटियोस
  16. टोयोटा कैमरी
  17. महिन्द्रा बोलेरो
  18. महिंद्रा स्कॉर्पियो
  19. महिंद्रा XUV 500
  20. फोर्ड इकोस्पोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed