{"_id":"5cc6e973bdec22070d45855f","slug":"top-10-tips-to-increase-your-car-mileage-easily","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार की कम माइलेज से हैं परेशान, तो इन 10 उपायों के बाद कार नहीं 'पिएगी' तेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
कार की कम माइलेज से हैं परेशान, तो इन 10 उपायों के बाद कार नहीं 'पिएगी' तेल
Mon, 29 Apr 2019 05:41 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Car mileage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें पर काबू पाना तो मुश्किल है। लेकिन आप अपनी गाड़ी की माइलेज को जरूर बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस हम कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी कार में फ्यूल की खपत कम कर पाएंगे, आइये जानते हैं।
विज्ञापन
एयर फिल्टर की सफाई है बेहद जरूरी
दोस्तों किसी भी कार में एयर फिल्टर का साफ़ होना बेहद जरूरी है। माइलेज से एयरफ़िल्टर का सीधा संबंध होता है। गंदे एयर फिल्टर से न केवल कार की परफॉरमेंस में कमी आती है बल्कि फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है।
इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई हमेशा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
टायर्स का रखें ध्यान
लंबे समय तक कार को चलाने के बाद कार के टायर में हवा का दबाव बढ़ने के कारण धीरे-धीरे कार के टायर से हवा कम होने लगती है जिसके कारण कार को चलाने के लिए ज्यादा एक्सलेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसलिए कम से कम 1 हफ्ते में टायर्स में सही का रखें
ज्यादा सामान रखने से बचें
अक्सर देखने में मिलता है कि लोग अपनी गाड़ी में बहुत सारा सामान लेकर कर चलते हैं, जिसे गाड़ी का वजन बढ़ जाता है। इससे भी कार की माइलेज पर ख़राब असर पड़ता है। कार में जितना ज्यादा वजन होगा आपकी कार को उतना ज्यादा फ़ोर्स लगाना होगा आगे बढ़ने के लिए इसलिए सिर्फ जरूरत का ही सामना रखें। अगर आकर में कोई पुराना सामान पड़ा है जिसकी जरूरत नहीं तो उसे निकाल दें।
पेट्रोल भरवाने का सही समय
वैसे तो आप कार में जरूरत पड़ने पर कभी पेट्रोल भरवा सकते हैं लेकिन अगर बात कार के माइलेज को बेहतर करने की है तो सही समय पर पेट्रोल भरवाएं।जी हां तेल खरीदने के लिए सुबह या फिर देर शाम को पेट्रोल पंप पर जाने की कोशिश करें। क्योंकि धूप में तेल की इंटेस्टीविटी बढ़ जाती है और तेल गर्म हो जाता है और ज्यादा से ज्यादा इंधन का खपत होता है।
नेविगेशन का इस्तेमाल करें
घर से निकलने से पहले नेविगेशन पर आप अपने रूट चेक कर सकते हैं, ताकि खाली रास्ते का पता चल सके, वही मैप का रेगुलर इस्तेमाल आपको खाली रूट में काफी मदद करेगा, रोड्स खाली मिलेंगे तो आपको जाम से छुटकारा मिलेगा और आप जल्दी से अपनी मंजिल पर आसानी से पहुंच जायेंगे। क्योकिं जाम में फंसने का अर्थ है बार- बार क्लच का इस्तेमाल और होगा देर इंजन चालू रहना जिसकी वजह से गाड़ी की माइलेज कम मिलेंगी ।
सनरूप का कम इस्तेमाल कम करें
अगर आपकी कार में सनरूफ वाला फीचर्स है और आप अक्सर इसका इस्तेमाल हाइवे पर ज्यादा करते हैं तो आज ही इस आदत को बंद कर दें। लम्बे समय तक सनरूफ के इस्तेमाल से हवा कार के भीतर जाती है जिसकी वजह से माइलेज पर असर पड़ता है। कोशिश करें की खिड़कियां और सनरूफ को बंद ही रखें।
लोअर गियर में ऐसा करने से बचें
ड्राइविंग के दौरान अगर लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ जाएगी
सर्विस है बेहद जरूरी
समय- समय अपनी कार की फुल सर्विस जरूर कराएं, ऐसे करने से आपकी कार हमेशा फिट रहेगी और फ्यूल की खपत कम होगी।
गियर ऐसे बदलें
गियर बदलना भी एक आर्ट है। अक्सर देखने में आता है कि लोग बिना जरूरत के ही गियर बदलते रहते हैं जोकि इंजन और गियरबॉक्स के लिए सही नहीं है साथ ही कार की माइलेज पर काफी असर पड़ता है। इसलिए जरूरत पड़ने पर ही लोअर और अप गियर शिफ्ट करें
इंजन को बार-बार ऑफ और ऑन न करें
30 सेकंड्स या इसे जायद रुकना पड़े तो इंजन तो बंद करने की सलाह दी जाती है। लेकिन 10-10 सेकंड्स के लिए गाड़ी का इंजन बंद न करें ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ जाएगी।