फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top 10 selling scooters in India

भारत में सबसे ज्यादा बिकते हैं ये 10 स्कूटर्स

Fri, 19 Apr 2019 02:23 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 19 Apr 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Top 10 selling scooters in India
Top 10 Best selling scooters in India

वित्त वर्ष 2018-19 स्कूटर मार्किट के लिए बहुत बढ़िया नहीं रहा। एक दशक में पहली बार स्कूटर सेगमेंट में 27 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान केवल 67,01,469 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि मोटरसाइकिल की डिमांड में तेजी देखने को मिली है। जानकारों की माने तो अगले कुछ महीने में भी स्कूटर मार्किट में तेजी देखने को नहीं मिलेगी। इस रिपोर्ट में हम वित्त वर्ष 2018-19 में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Honda Activa बना टॉप सेलिंग स्कूटर

वित्त वर्ष 2018-19 में जहां होंडा का एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा, वही इस बार इसकी बिक्री में गिरावट देखने को मिली। इस बार होंडा एक्टिवा की 3,008,334 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 3,154,030 यूनिट्स का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

TVS Jupiter दूसरे नंबर पर

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर में दूसरे स्थान पर TVS Jupiter है। वित्त वर्ष 2019 में इसकी 7,88,456 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि इससे बीते वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 8,10,916 यूनिट्स का रहा था।
 

विज्ञापन

Suzuki Access तीसरे नंबर पर

32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ Suzuki Access इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कंपनी ने इसकी 5,39,123 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 408,334 यूनिट्स का रहा था।
 
 

Honda Dio को मिला चौथा स्थान

Honda Dio की बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते वित्त वर्ष जहां इसकी 4,09,233 यूनिट्स बिकी तो इस बार इसकी 4,46,264 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस समय Honda Dio की सबसे ज्यादा मांग महाराष्ट्र, झारखंड, और कर्नाटक में देखने को मिल रही है।
 
 

Hero Maestro पांचवे स्थान पर

Hero MotoCorp के Maestro की बिक्री में इस बार 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। तीसरे स्थान से फिसल कर अब यह पांचवे स्थान पर आ गया है। वित्त वर्ष 2019 में इसकी 2,72,432 यूनिट्स बिकी हैं जबकि वित्त वर्ष 2018 में यह आंकड़ा 477,822 यूनिट्स का रहा।  
 
 

छठे स्थान पर TVS का NTorq

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर में TVS का NTorq को 6th पोजीशन मिली है। इस स्कूटर की 2,13,039 यूनिट्स बिकी हैं। यूथ को TVS का NTorq काफी पसंद आता है
 
 

सातवें स्थान पर Yamaha का Fascino

202,227 यूनिट्स बेचकर इस बार Yamaha के Fascino को सातवां स्थान मिला है। यह एक स्टाइलिश स्कूटर है जो यूथ को काफी पसंद आ रहा है। समय-समय पर कंपनी इसमें कई बदलाव करती रहती है।  

Hero Duet है आठवें स्थान पर

164,515 यूनिट्स के साथ Hero Duet देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 8 पर है । यह स्कूटर फैमिली क्लास को लुभाता है।
 
 

9वें स्थान पर है Hero Pleasure

164,515 यूनिट्स बेच कर हीरो का Pleasure 9वें स्थान पर है, काफी समय यह स्कूटर भारत में बिक रहा है। इस स्कूटर को खास तौर पर गर्ल्स के लिए ही बनाया है। इसमें कई अच्छे ग्राफिक्स और कलर्स आपको मिल जायेंगे।
 
 

Honda Grazia है 10वें स्थान पर

Honda Grazia एक स्पोर्टी स्कूटर है जिसे खासतौर पर यूथ को टारगेट करने के लिए पेश किया गया । 147,789 यूनिट्स के साथ इस बार यह 10वें स्थान पर है। इस स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS NTorq से है।

 
 

FY2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स की लिस्ट  

  1. होंडा एक्टिवा                  3,008,334  यूनिट्स बिकी
  2. TVS जुपिटर                   7,88,456  यूनिट्स बिकी
  3. सुजुकी एक्सेस                  5,39,123  यूनिट्स बिकी
  4. होंडा Dio                        4,46,264  यूनिट्स बिकी
  5. हीरो मेस्ट्रो                       2,72,432  यूनिट्स बिकी
  6. TVS NTorq                   2,13,039  यूनिट्स बिकी
  7. यामाहा फसिनो                 202,227  यूनिट्स बिकी
  8. हीरो डुएट                         175,239 यूनिट्स बिकी
  9. हीरो Pleasure                  164,515 यूनिट्स बिकी
  10. होंडा ग्राजिया                       47,789 यूनिट्स बिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed