{"_id":"66b6311617631b96630948ce","slug":"to-combat-fake-helmets-and-enhance-road-safety-thma-proposes-detailed-strategy-to-indian-government-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fake Helmets: बाजार में नकली हेलमेट की बिक्री रोकने के लिए THMA ने सरकार से मांगी मदद, दिए अहम सुझाव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Fake Helmets: बाजार में नकली हेलमेट की बिक्री रोकने के लिए THMA ने सरकार से मांगी मदद, दिए अहम सुझाव
Fri, 09 Aug 2024 08:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:39 PM IST
सार
बाजार में नकली या गैर-ISI प्रमाणित हेलमेट की बढ़ती बिक्री और निर्माण के बीच, टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (THMA) ने भारतीय सरकार को कुछ सिफारिशें की हैं।
विज्ञापन
Roadside Helmet Shop
- फोटो : iStock
विस्तार
बाजार में नकली या गैर-ISI प्रमाणित हेलमेट की बढ़ती बिक्री और निर्माण के बीच, टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (THMA) ने भारतीय सरकार को कुछ सिफारिशें की हैं।
विस्तृत सुझावों के तहत, एसोसिएशन ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रोशनी डाली है। जिसमें संबंधित मंत्रालय से सड़क सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू करने और लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में शिक्षित करने का सुझाव दिया गया है।
यह ऐसे समय में आया है जब देश में सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत खराब या गैर-ISI प्रमाणित हेलमेट के कारण हुई है।

THMA की सरकार से अहम सिफारिशें:
कड़े नियमों का प्रवर्तन
THMA ने सुझाव दिया है कि सरकार गुणवत्ता नियंत्रण आदेश, 2020 पर सख्ती से कार्रवाई करे, जिसमें यह अनिवार्य है कि सभी हेलमेट में BIS मार्क हो। यह सुनिश्चित करता है कि हेलमेट वास्तविक गुणवत्ता का है, सड़क पर सवारों के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करता है, और दुर्घटनाओं के दौरान सिर की चोटों से बचाव करता है।
एसोसिएशन ने सरकार से ऐसे हेलमेट बेचने वाले डिस्ट्रीब्यूटर और खुदरा विक्रेताओं को BIS अधिनियम, 2016 के क्लॉज 29 और 30 के तहत दंडित करने के लिए भी कहा।

प्रवर्तन एजेंसियों को सशक्त बनाना
THMA के अनुसार, सरकार को प्रवर्तन एजेंसियों, खासकर पुलिस को घटिया हेलमेट की पहचान और जब्ती के लिए सशक्त करना चाहिए। इसने खुदरा दुकानों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने की भी सिफारिश की है।

भारी दंड
गैर-अनुपालन हेलमेट्स की बिक्री में शामिल निर्माताओं, वितरकों, और खुदरा विक्रेताओं के लिए भारी दंड लागू करना। बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने चाहिए, जिसमें व्यवसाय बंद करना शामिल है।

सड़क किनारे बिक्री पर प्रतिबंध
एसोसिएशन ने हेलमेट की सड़क किनारे बिक्री को रोकने का सुझाव दिया। क्योंकि उनमें से ज्यादातर घटिया, नकली या दोबारा तैयार की गई श्रेणी के होते हैं। ये विक्रेता उचित बिलिंग भी नहीं देते हैं।

OEMs के लिए अनिवार्य इन-हाउस परीक्षण
मूल उपकरण निर्माताओं (OEMs) के लिए हेलमेट्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य इन-हाउस परीक्षण प्रयोगशालाएं होना चाहिए।

उत्पादन मानकों में सुधार
THMA सुझाव देता है कि निर्माताओं के पास इन-हाउस इंजेक्शन मोल्डिंग सुविधाएं होनी चाहिए। जिनमें स्वामित्व वाले मोल्ड्स और पूर्ण प्रयोगशाला सेटअप शामिल हों। जैसे कि औद्योगिक हेलमेट्स के लिए अनुसरण किए जाने वाले मानक।

जागरूकता अभियान
यह सुझाव दिया गया है कि देश भर में सूचनात्मक अभियान चलाए जाएं। जिसमें लोगों को बीआईएस प्रमाणित हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाए।
एसोसिएशन ने ई-कॉमर्स दिग्गजों अमेजन, ओला, उबर, फ्लिपकार्ट, रैपिडो, स्विगी और जोमैटो से अनुरोध किया कि वे अपने डिलीवरी पार्टनर्स पर कड़ी नजर रखें। ताकि वे सड़क सुरक्षा के लिए सिर्फ बीआईएस प्रमाणित हेलमेट का इस्तेमाल करें।

दोपहिया सवारों के लिए सुरक्षा मानकों के बारे में टिप्पणी करते हुए, THMA अध्यक्ष ने कहा, "इन सिफारिशों को लागू करके, हम सड़क सुरक्षा में काफी सुधार कर सकते हैं। और पूरे भारत में लाखों सवारों के जान बचा सकते हैं।"