फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   This California city replace its police patrol cars with electric vehicles Tesla EV

Tesla EV: यहां पुलिस की सभी गश्ती कारें हैं अब इलेक्ट्रिक, ऐसा करने वाला अमेरिका का पहला शहर बना

Tue, 30 Jul 2024 04:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 04:37 PM IST
सार

दक्षिणी कैलिफोर्निया का एक शहर अमेरिका में पहला ऐसा शहर बन गया है जिसने अपनी पुलिस गश्ती कारों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदल दिया है।

विज्ञापन
This California city replace its police patrol cars with electric vehicles Tesla EV
Tesla EV Police Fleet - फोटो : X/@tesla_na

विस्तार

दक्षिणी कैलिफोर्निया का एक शहर अमेरिका में पहला ऐसा शहर बन गया है जिसने अपनी पुलिस गश्ती कारों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदल दिया है। उन्होंने 20 नई टेस्ला की एक फ्लीट का अनावरण किया। अधिकारियों ने सोमवार को घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


लॉस एंजिल्स के किनारे स्थित साउथ पासाडेना अपनी गैसोलीन पुलिस क्रूजरों को टेस्ला से बदल देगा। ताकि जन स्वास्थ्य की रक्षा हो सके और उत्सर्जन को कम करके जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि टेस्ला शहर के दफ्तर में स्थापित नए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन

शहर परिषद के सदस्य और क्षेत्रीय वायु गुणवत्ता अधिकारी माइकल कैसिओटी ने कहा कि पुलिस वाहन आमतौर पर अन्य वाहनों की तुलना में ज्यादा आइडल रहते हैं, जब अधिकारी ट्रैफिक रोकते हैं या आपातकालीन कॉल का जवाब देते हैं। जिससे उत्सर्जन में काफी बढ़ोतरी होती है।

कैसिओटी ने कहा, "यह विशेष रूप से लॉस एंजिल्स क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, जहां अभी भी देश की सबसे अस्वस्थ हवा है। हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र और राज्य के अन्य पुलिस विभाग भी ईवी पर स्विच करेंगे।"

अधिकारियों ने कहा कि अन्य शहरों के पास अपने बेड़े में कुछ इलेक्ट्रिक वाहन हैं। लेकिन यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों वाला पहला शहर है। पास के एनाहिम में पुलिस विभाग ने इस साल की शुरुआत में एक पायलट कार्यक्रम के जरिए अपने गश्ती बेड़े में छह टेस्ला पेश की थी।

साउथ पासाडेना पुलिस के सार्जेंट टोनी अब्दल्ला ने एक ईमेल में कहा कि वे लगभग 35 अन्य एजेंसियों को ट्रैक कर रहे थे। जो पूरे अमेरिका में अपने संबंधित बेड़े में एक या ज्यादा टेस्ला को शामिल करने के अपने अनुभव साझा करने के इच्छुक थे।
विज्ञापन

This California city replace its police patrol cars with electric vehicles Tesla EV
Tesla EV Police Fleet - फोटो : X/@tesla_na
पुलिस विभाग के पास गश्ती वाहनों के रूप में 10 टेस्ला मॉडल वाई और जासूसी और प्रशासनिक कार्यों के लिए 10 टेस्ला मॉडल 3 होंगे। दोनों पुलिस के इस्तेमाल के लिए कस्टमाइज किए गए हैं। शहर की शुद्ध लागत 1.85 मिलियन डॉलर है। जिसमें कुल लागत का आधा से ज्यादा हिस्सा ऊर्जा प्रदाताओं सदर्न कैलिफोर्निया एडिसन, क्लीन पावर एलायंस और मोबाइल सोर्स एयर पॉल्यूशन रिडक्शन रिव्यू कमेटी द्वारा कवर किया गया है।

साउथ पासाडेना की मेयर एवलिन ज्नेइमर ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, "हमारे पास 21वीं सदी का एक पुलिस बल होगा जो सुरक्षित, स्वच्छ और करदाताओं के पैसे की बचत करेगा।"

समाचार विज्ञप्ति में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक पर स्विच करने से साउथ पासाडेना को प्रति वाहन सालाना लगभग 4,000 डॉलर की ऊर्जा लागत पर बचत होने की उम्मीद है। और ब्रेक, ऑयल चेंच और एयर फिल्टर जैसे मेंटेनेंस के खर्चों में बचत होगी। पुलिस प्रमुख ब्रायन सोलिंस्की के अनुसार, जब गैस से चलने वाले वाहन थे, उसकी तुलना में प्रति मील कुल परिचालन लागत कम से कम आधी होगी।

This California city replace its police patrol cars with electric vehicles Tesla EV
Tesla EV Police Fleet - फोटो : X/@southpaspd
अमेरिकन लंग एसोसिएशन के अनुसार, लॉस एंजिल्स-लोंग बीच ओजोन प्रदूषण - जिसे स्मॉग भी कहा जाता है - के लिए देश में नंबर 1 सबसे खराब स्थान पर है। और वार्षिक कण प्रदूषण के लिए नंबर 6 पर है। कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन भी जलवायु परिवर्तन में योगदान देता है। जिसे इस क्षेत्र में तेजी से घातक जंगलों की आग के लिए आंशिक रूप से दोषी ठहराया जाता है। 

कैलिफोर्निया का एडवांस्ड क्लीन फ्लीट्स नियम, सार्वजनिक एजेंसियों के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इस साल से उनकी वाहन खरीद का 50 प्रतिशत शून्य-उत्सर्जन हो। और 2027 तक 100 प्रतिशत हो। लेकिन यह पुलिस कारों और अन्य आपातकालीन वाहनों को छूट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed