फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   these Top five cars and suv export in august 2023, know full details

Car Export In August: भारत ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रही मेड इन इंडिया कारें, जानें टॉप-5 का हाल

Sun, 01 Oct 2023 02:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 01 Oct 2023 02:59 PM IST
सार

भारतीय बाजार में कारों की बिक्री बढ़ने के साथ ही वाहन निर्माताओं की ओर से बड़ी संख्या में वाहनों को कई देशों में भेजा जा रहा है। अगस्त में किस कंपनी की किस कार की कितनी यूनिट्स को विदेश भेजा गया। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
these Top five cars and suv export in august 2023, know full details
hare krishna export

विस्तार

भारत के साथ ही विदेशों में भी वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगस्त 2023 के दौरान किस कंपनी की किस कार की विदेशों में सबसे ज्यादा मांग रही। इसके साथ ही बीते महीने में टॉप-5 एक्सपोर्ट की गई कारों की जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


कितनी कारें हुईं एक्सपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के साथ ही विदेशों में भी मेड इन इंडिया कारों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। अगस्त 2023 के दौरान देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से करीब 64 हजार यूनिट्स कारों को एक्सपोर्ट किया। जानकारी के मुताबिक बीते महीने में कुल 63883 यूनिट्स वाहनों को विदेश भेजा गया। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 16.79 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मारुति बलेनो
मारुति की बलेनो कार की विदेशों में सबसे ज्यादा मांग रही। बीते महीने में इस हैचबैक कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक इस कार की कुल 5947 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी की ओर से इस कार की बिक्री में 108 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ह्यूंदै वर्ना
ह्यूंदै की ओर से वर्ना के फेसलिफ्ट वर्जन को मार्च 2023 के दौरान पेश किया गया था। कंपनी की इस कार की भी विदेशों में काफी मांग है। बीते महीने में इस कार की कुल 5403 यूनिट्स को दुनियाभर के कई देशों में भेजा गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस कार की बिक्री में करीब 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ह्यूंदै आई-10
ह्यूंदै की ओर से आई-10 को भी टॉप-3 कारों में जगह मिली है। कंपनी की इस हैचबैक कार की बीते महीने में कुल 4421 यूनिट्स को भारत से विदेश भेजा गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस कार की बिक्री में 52.66 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

किआ सोनेट
किआ की कारों को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। बेहद कम समय में कंपनी की कारों ने भारत में अपनी खास जगह बनाई है लेकिन अब भारत में बनाई गई कंपनी की कारें विदेशों में भी छा रही हैं। पिछले महीने निर्यात की गई कारों में किआ की सोनेट रही। कंपनी ने सोनेट की कुल 3874 यूनिट का निर्यात किया।


मारुति डिजायर
मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर की भी बीते महीने में विदेशों में मांग रही। कंपनी की इस कार की कुल बिक्री 3266 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस कार 35.74 फीसदी की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed