{"_id":"6524d97b219f7f185a064915","slug":"these-luxury-cars-and-suvs-were-in-demand-in-september-know-which-company-sold-how-many-cars-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Luxury Cars: सितंबर में रही इन लग्जरी कारों और एसयूवी की मांग, जानें किस कंपनी ने की कितनी कारों की बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Luxury Cars: सितंबर में रही इन लग्जरी कारों और एसयूवी की मांग, जानें किस कंपनी ने की कितनी कारों की बिक्री
Tue, 10 Oct 2023 11:27 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:27 AM IST
सार
सितंबर 2023 में भी देशभर में लग्जरी कारों की मांग रही। किस लग्जरी कंपनी की ओर से बीते महीने में कितनी कारों की बिक्री की गई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाडा की ओर से सितंबर 2023 में देशभर में वाहनों की बिक्री की जानकारी सार्वजनिक की गई है। जिसके मुताबिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बीते महीने में किस कंपनी की ओर से कितनी लग्जरी कारों की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
लग्जरी कारों की मांग
देश में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही लग्जरी कारों और एसयूवी की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर, जगुआर, पोर्श और वोल्वो की ओर से भी लग्जरी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
कैसा रहा मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और लैंड रोवर का हाल
सितंबर महीने में कंपनियों की ओर से टॉप-3 कंपनियों में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और लैंड रोवर-जगुआर शामिल हुईं। इन तीनों कंपनियों ने बीते महीने में कुल 2869 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें से सबसे ज्यादा वाहन मर्सिडीज ने बेचे। कंपनी ने कुल 1373 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं बीएमडब्ल्यू दूसरे नंबर पर रही और कंपनी ने कुल 1096 यूनिट्स की बिक्री की है। तीसरे नंबर पर लैंड रोवर और जगुआर का नंबर रहा। कंपनी ने बीते महीने में कुल 400 यूनिट्स की बिक्री की है।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
ऑडी, वोल्वो और पोर्श की कैसी रही बिक्री
लग्जरी कार सेगमेंट में ऑडी, वोल्वो और पोर्श ने भी कुल 300 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। फाडा के मुताबिक वोल्वो की ओर से सितंबर 2023 के दौरान देशभर में कुल 168 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं ऑडी ने बीते महीने में कुल 69 वाहनों की बिक्री की गई है। वहीं पोर्श ने भी सितंबर महीने के दौरान कुल 63 वाहनों की बिक्री भारतीय बाजार में की है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी