फाडा की ओर से अगस्त 2023 में देशभर में वाहनों की बिक्री की जानकारी सार्वजनिक की गई है। जिसके मुताबिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बीते महीने में किस कंपनी की ओर से कितनी लग्जरी कारों की बिक्री की गई है।
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : volvo india
लग्जरी कारों की मांग
देश में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही लग्जरी कारों और एसयूवी की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर, जगुआर, पोर्श और वोल्वो की ओर से भी लग्जरी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
3 of 4
For Reference Only
- फोटो : land rover
कैसा रहा मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और लैंड रोवर का हाल
अगस्त महीने में कंपनियों की ओर से टॉप-3 कंपनियों में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और लैंड रोवर-जगुआर शामिल हुईं। इन तीनों कंपनियों ने बीते महीने में कुल 2275 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें से सबसे ज्यादा वाहन मर्सिडीज ने बेचे। कंपनी ने कुल 1021 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं बीएमडब्ल्यू दूसरे नंबर पर रही और कंपनी ने कुल 1017 यूनिट्स की बिक्री की है। तीसरे नंबर पर लैंड रोवर और जगुआर का नंबर रहा। कंपनी ने बीते महीने में कुल 237 यूनिट्स की बिक्री की है।
यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : audi india
ऑडी, वोल्वो और पोर्श की कैसी रही बिक्री
लग्जरी कार सेगमेंट में ऑडी, वोल्वो और पोर्श ने भी कुल 299 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। फाडा के मुताबिक वोल्वो की ओर से अगस्त 2023 के दौरान देशभर में कुल 145 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं ऑडी ने बीते महीने में कुल 79 वाहनों की बिक्री की गई है। वहीं पोर्श ने भी अगस्त महीने के दौरान कुल 75 वाहनों की बिक्री भारतीय बाजार में की है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका