Auto Tips: गर्मी के मौसम में कार के टायरों में भरवाएं नाइट्रोजन, हैरान कर सकते हैं फायदे
गर्मी का सितम शुरू हो चुका है। ऐसे में सड़क पर वाहन निकालने से पहले जान लीजिए कि टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने के क्या फायदें होते हैं। इस खबर में मिलने वाली जानकारी आपको चौंका सकती है। आगे जानिए डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में गर्मी का कहर जारी है। गर्मी के दौरान वाहन चलाते हुए कई बातों का ध्यान रखना होता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि गर्मी में गाड़ी चलाते वक्त वाहन कुछ ही मिनटों में तपने लगता है। गर्मी की तपिश का असर कार के टायरों पर भी पड़ता है। जी हां, अगर कार के टायर में सही मात्रा में और उचित हवा नहीं होगी तो सड़क पर हादसे की संभावना बढ़ जाती है। इस वजह से गर्मी के दौरान टायरों में हवा का सही प्रेशर होना चाहिए, ताकि वाहन आसानी से और अपनी पूरी क्षमता के साथ चल सकें। हालांकि, काफी लोग नहीं जानते हैं कि टायरों में सामान्य हवा के मुकाबले नाइट्रोजन गैस भरवाना ज्यादा लाभदायक होता है।
मिलता है बेहतर प्रेशर
अगर आप कार के टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाते हैं तो इससे कार के टायरों में प्रेशर अच्छा रहता है। दरअसल साधारण हवा के मुकाबले नाइट्रोजन गैस टायर में कम फैलती है, इस वजह से सड़क पर वाहन का संतुलन सही रहता है। साथ ही कार का टायर सड़क पर कम घिसता है और देर से खराब होता है।
अच्छी ग्रिप और स्थिरता
नाइट्रोजन गैस टायर में ज्यादा स्थिरता देती है। इस वजह से सड़क पर गाड़ी को बेहतर निंयत्रण के साथ चलाया जा सकता है। नाइट्रोजन गैस भरवाने से वाहन को अच्छी ग्रिप मिलती है। इसके साथ किसी फिसलन वाली सड़क पर भी वाहन अच्छे कंट्रोल के साथ चलती है। इस वजह से वाहन की सुरक्षा बेहतर हो जाती है।
टायरों का कम रखरखाव
अगर आप टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाते हैं तो ये टायरों को जंग लगने से बचाता है। इसके साथ ही सामान्य हवा के मुकाबले नाइट्रोजन टायर कों को नमी से भी सुरक्षित रखता है। इस वजह से नाइट्रोजन वाले टायर ज्यादा लंबे समय तक चलते हैं। इसके अलावा नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल करने पर टायरों का रखरखाव कम करना पड़ता है।
टायरों को मिलती है बेहतर लाइफ
टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने पर टायर कम गर्म होता है। ऐसे में नाइट्रोजन गैस गर्मी के मौसम में टायरों को गर्मी से बचाने का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ये गर्मी से कम खराब होता है और वाहन को बेहतर पकड़ देता है।