{"_id":"688ce144f8c5c45a77049e87","slug":"tesla-to-launch-1st-charging-station-in-india-next-week-latest-news-in-hindi-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla: भारत में टेस्ला की पहली चार्जिंग स्टेशन लॉन्च को तैयार, अगले हफ्ते इस शहर से होगी शुरुआत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: भारत में टेस्ला की पहली चार्जिंग स्टेशन लॉन्च को तैयार, अगले हफ्ते इस शहर से होगी शुरुआत
Fri, 01 Aug 2025 09:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:16 PM IST
सार
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने शुक्रवार को एलान किया कि वह अगले हफ्ते भारत में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन लॉन्च करेगी। यह स्टेशन मुंबई में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Tesla Model Y Electric Car
- फोटो : Tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने शुक्रवार को एलान किया कि वह अगले हफ्ते भारत में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन लॉन्च करेगी। यह स्टेशन मुंबई में स्थापित किया जाएगा। जिससे टेस्ला के भारत में आधिकारिक तौर पर प्रवेश की शुरुआत मानी जा रही है।
चार्जिंग स्टेशन में मिलेंगी ये सुविधाएं
कंपनी ने बताया कि मुंबई में खुलने वाला यह चार्जिंग स्टेशन चार V4 सुपरचार्जिंग स्टॉल्स (DC चार्जिंग) और चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल्स (AC चार्जिंग) से लैस होगा। सुपरचार्जिंग स्टॉल्स 250 किलोवॉट की पीक चार्जिंग स्पीड ऑफर करते हैं और इसकी शुरुआती कीमत ₹24 प्रति किलोवॉट है। वहीं, डेस्टिनेशन चार्जर 11 किलोवॉट की स्पीड पर ₹14 प्रति किलोवॉट की दर से चार्जिंग उपलब्ध कराएंगे।
यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnets: चीन के रेयर अर्थ मैग्नेट बैन से बचा रॉयल एनफील्ड, अपनाया नया मटेरियल

देशभर में होंगे ऐसे 8 सुपरचार्जिंग स्टेशन
टेस्ला ने यह भी जानकारी दी कि मुंबई में खुलने वाला यह स्टेशन उन आठ सुपरचार्जिंग साइट्स में से पहला है, जिनका एलान कंपनी ने हाल ही में किया था। कंपनी की योजना है कि पूरे देशभर में इस तरह के चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएं ताकि टेस्ला गाड़ियों के लिए क्रॉस-कंट्री सफर को आसान और सुगम बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें - Honda: होंडा पर अमेरिका में दायर हुआ मुकदमा, इंजन में गंभीर तकनीकी खामी का दावा

टेस्ला Model Y की लॉन्चिंग और एक्सपीरियंस सेंटर
पिछले महीने टेस्ला ने भारत में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Model Y को लॉन्च किया था। जिसकी शुरुआती कीमत करीब 60 लाख रुपये से कुछ कम रखी गई है। साथ ही कंपनी ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर भी खोला था।
यह भी पढ़ें - Honda Elevate Elite Pack: होंडा एलीवेट एलीट पैक 360-डिग्री कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ लॉन्च, नहीं बढ़ी कीमत

सिर्फ 15 मिनट में मिलेगी 267 किमी की रेंज
कंपनी के अनुसार, टेस्ला का Model Y सुपरचार्जर से केवल 15 मिनट में लगभग 267 किलोमीटर की रेंज जोड़ सकता है। यह दूरी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और गेटवे ऑफ इंडिया के बीच पाँच बार आना-जाना करने के बराबर है।
यह भी पढ़ें - Volvo XC60 Facelift: वोल्वो XC60 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से भरपूर, जानें कीमत

घर पर भी चार्जिंग की सुविधा
टेस्ला ने यह भी कहा है कि नए टेस्ला वाहन की खरीद पर ग्राहक को एक मुफ्त वॉल कनेक्टर भी दिया जाएगा, जिसे ग्राहक के घर पर इंस्टॉल किया जाएगा। इससे गाड़ी मालिकों को घर बैठे ही चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप के 25% टैरिफ लागू होने से भारतीय कंपनियों की मुश्किलें बढ़ीं, ऑटो कंपोनेंट निर्यात पर असर
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha MT-15 V2.0: नई यामाहा एमटी-15 नए फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव