फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tesla first showroom launch in india in mumbai bkc cm fadnavis inaugurate

Tesla: भारत में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग, मुंबई के बीकेसी में खुला सेंटर; सामने आई झलक

Tue, 15 Jul 2025 01:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 15 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

टेस्ला की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि भारत में टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार 60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन में इस मॉडल वाई कार की कीमत कम है। 

विज्ञापन
tesla first showroom launch in india in mumbai bkc cm fadnavis inaugurate
टेस्ला का भारत में पहला शोरूम खुला - फोटो : एक्स/Tesla/Gabbar

विस्तार

मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है। मंगलवार को मुंबई के बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग हुई। टेस्ला का शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खुला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश में टेस्ला का स्वागत करते हुए कहा कि 'टेस्ला, वेलकम टू इंडिया'।
विज्ञापन


भारत में अभी ईवी का निर्माण नहीं करेगी टेस्ला
भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर काफी चर्चाएं हैं। हालांकि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि टेस्ला फिलहाल भारत में कारों का उत्पादन नहीं करेगी। कुमारस्वामी ने कहा कि 'टेस्ला फिलहाल भारत में अपनी कारें बेचना चाहती है और इसके अलावा उनकी कोई और योजना नहीं है।' टेस्ला ने अभी तक अपनी योजनाओं पर चुप्पी साधी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में टेस्ला की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि भारत में टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार 60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन में इस मॉडल वाई कार की कीमत कम है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)


ये भी पढ़ें- Axiom-4 Mission: 22 घंटे का सफर पूरा कर आज धरती पर होगी शुभांशु की 'शुभ' वापसी; 288 बार की पृथ्वी की परिक्रमा

नई ईवी नीति के एलान के बाद बंधी उम्मीद
इस साल की शुरुआत में टेस्ला ने भारत में कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी थी, जिसके बाद ही टेस्ला के भारतीय बाजार में दाखिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं थी। टेस्ला सीईओ एलन मस्क भी पूर्व में भारत में निवेश की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन उन्होंने भारत में लगने वाले उच्च आयात कर को सबसे बड़ी परेशानी बताया था। हालांकि भारत सरकार द्वारा हाल ही में नई ईवी नीति का एलान किया गया है, जिसमें वैश्विक ईवी कार निर्माताओं को कई सुविधाएं और कम आयात कर की पेशकश की गई है। ऐसे में हो सकता है कि टेस्ला आने वाले समय में भारत में ईवी निर्माण के क्षेत्र में भी उतर जाए।

टेस्ला को भारत के बाजार में पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी
टेस्ला का भारत में दूसरा शोरूम इस महीने के अंत में ही नई दिल्ली में खुल सकता है। टेस्ला की भारत में एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब टेस्ला को अपने दो सबसे अहम बाजारों अमेरिका और चीन में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और चीन में टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई है। एक समय चीन में सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी रखने वाली टेस्ला की अब हिस्सेदारी में लगातार गिरावट आ रही है और कंपनी को बीवाईडी कंपनी से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। न सिर्फ चीन में बल्कि दुनियाभर में बीवाईडी कंपनी टेस्ला को कड़ी चुनौती दे रही है। अब भारत से टेस्ला को बड़ी उम्मीदें होंगी। हालांकि भारत में अभी ईवी बाजार उतना बड़ा नहीं है, ऐसे में टेस्ला को भारत में पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed