फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   taxis will not get permit from rto without panic button and vltd

New Rule: इस डिवाइस के बिना अब नहीं मिलेगा टैक्सी परमिट, जानिए क्या है इसका काम

Thu, 03 Apr 2025 11:59 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 11:59 AM IST
सार

Panic Button In Taxis: जनवरी 2019 से पंजीकृत होने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों में VLTD और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया। हालांकि, इसे सभी राज्यों में पूरी तरह लागू होने में समय लगा।

विज्ञापन
taxis will not get permit from rto without panic button and vltd
2019 से कमर्शियल वाहनों में लागू है नियम - फोटो : एएनआई

विस्तार

अगर आप अपनी कार को टैक्सी में बदलने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए! क्या आपको पता है कि टैक्सी परमिट के लिए आपकी गाड़ी में एक अनिवार्य डिवाइस होना जरूरी है? अगर नहीं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और पैनिक बटन के आपकी कार को कमर्शियल रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा। यानी, यह डिवाइस नहीं लगाया तो टैक्सी परमिट भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

taxis will not get permit from rto without panic button and vltd
बस में पैनिक बटन - फोटो : संवाद
कब और क्यों आया यह नियम?
निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अप्रैल 2018 में यह नियम बनाया था। जनवरी 2019 से पंजीकृत होने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों में VLTD और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया। हालांकि, इसे सभी राज्यों में पूरी तरह लागू होने में समय लगा।

यह भी पढ़ें: मारुति की कारें 62,000 रुपये तक हुईं महंगी; टाटा, महिंद्रा, किआ ने भी 2-4% तक बढ़ाए दाम

टैक्सी में पैनिक बटन जरूरी
टैक्सी में कम से कम दो स्थानों पर लाल रंग का पैनिक बटन लगवाना जरूरी है। पैनिक बटन पर SOS लिखा होता है। इन्हें यात्री किसी भी आपाता स्थिति में दबा सकते हैं, जिससे उनकी सूचना नजदीकी थाने तक पहुंच जाएगी और उन्हें तत्काल सहायता मिल सकेगी।

पैनिक बटन में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम होता है जिससे टैक्सी की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। इसकी मदद से पुलिस को परेशानी में फंसे यात्री तक पहुंचना आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

taxis will not get permit from rto without panic button and vltd
Taxi - फोटो : Freepik
क्या होगा अगर यह डिवाइस नहीं लगा?
अगर आपकी कार में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन नहीं लगा है, तो आपको RTO से टैक्सी परमिट नहीं मिलेगा। यानी, आप कानूनी रूप से अपनी कार को टैक्सी के रूप में सड़क पर नहीं उतार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed