फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Safari EV to Mahindra BE 07, 5 Upcoming Electric SUVs India,

622KM तक की रेंज और 7 सीटों का विकल्प: भारत में आने वाली हैं ये नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, देखें कौन-सी होगी बेस्ट?

Tue, 27 Oct 2026 08:43 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 27 Oct 2026 08:43 AM IST
सार

  • भारत में जल्द लॉन्च होंगी पांच नई ईवी।
  • टाटा सफारी ईवी में सात सीटों का होगा विकल्प।
  • एमजी एस5 में मिल सकते हैं दो बैटरी विकल्प
  • रेनो ब्रिजर ईवी अगले साल आ सकती है।

विज्ञापन
Tata Safari EV to Mahindra BE 07, 5 Upcoming Electric SUVs India,
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप आगामी कुछ महीनों में नई ईवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो जल्द ही आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आने वाले समय में कई नई और आधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें टाटा मोटर्स की सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन, एमजी मोटर की नई S5 इलेक्ट्रिक एसयूवी, रेनो ब्रिजर ईवी, जेएसडब्ल्यू की आईकार V23 और महिंद्रा BE 07 जैसे ब्रांड के मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ग्राहकों को क्या कुछ खास और नया देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


टाटा सफारी ईवी

  • टाटा मोटर्स की सफारी ईवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है और यह इसी साल लॉन्च हो सकती है। यह टाटा की फ्लैगशिप एसयूवी होने के साथ-साथ भारत में कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें सिएरा ईवी जैसा आधुनिक ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है।
  • विज्ञापन
  • बैटरी और रेंज के मामले में इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के दो विकल्प मिल सकते हैं। 65kWh बैटरी के साथ करीब 538 किलोमीटर, जबकि 75kWh की बड़ी बैटरी के साथ लगभग 622 से 627 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज (Claimed Range) मिलने की उम्मीद है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


एमजी एस5 इलेक्ट्रिक एसयूवी

  • एमजी मोटर अगले साल अपनी नई एस5 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में ला सकती है, जो मौजूदा एमजी जेडएस ईवी की जगह ले सकती है। यह गाड़ी मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म (MSP) पर आधारित है और इसका डिजाइन जेडएस ईवी के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और स्लिम है।
  • फीचर्स: इसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
  • बैटरी और रेंज की बात करें तो इसमें 49kWh और 64kWh बैटरी पैक के विकल्प की उम्मीद है। बड़ी बैटरी के साथ इसकी क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर या उससे ज्यादा हो सकती है।


रेनो ब्रिजर ईवी

  • रेनो की नई सब-4-मीटर एसयूवी ब्रिजर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी जल्द भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। ब्रिजर कॉन्सेप्ट पर बेस्ड इस एसयूवी को अगले साल फेस्टिव सीजन के आसपास पेश किया जा सकता है। इसे एक मल्टी-एनर्जी मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है यानी यह पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में आएगी।
  • बाजार में पहले इसके पेट्रोल वर्जन की एंट्री हो सकती है, जिसके बाद इसका ईवी मॉडल लाया जाएगा। ब्रिजर ईवी का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही होगा, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक कार से जुड़े कुछ खास बदलाव दिखेंगे। फिलहाल इसकी बैटरी कैपेसिटी, रेंज और कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है।


जेएसडब्ल्यू आईकार वी23

  • जेएसडब्ल्यू मोटर्स इस साल दिसंबर तक भारतीय बाजार में एक कार ब्रांड के रूप में औपचारिक शुरुआत करने जा रही है। इसके बाद अगले साल कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी उतार सकती है। यह कार चीन की चेरी आईकार वी23 पर बेस्ड इंडियन मॉडल हो सकती है।
  • फीचर्स के मामले में इसमें पैनोरमिक सनरूफ और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार इसके कुछ फीचर्स में बदलाव कर सकती है।
  • ग्लोबल मार्केट में इसमें 59.93kWh (RWD - 401km रेंज) और 81.76kWh (AWD - 510km क्लेम्ड रेंज) बैटरी के विकल्प मिलते हैं। हालांकि, भारतीय मॉडल में यही बैटरी ऑप्शन मिलेंगे या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।


महिंद्रा बीई 07

  • महिंद्रा अपनी नई बोर्न-इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई 07 पर तेजी से काम कर रही है और इसके टेस्ट मॉडल्स को कई बार सड़कों पर देखा गया है। महिंद्रा की दूसरी ईवी की तरह इसका प्रोडक्शन मॉडल भी मूल कॉन्सेप्ट डिजाइन से काफी मिलता-जुलता होगा।
  • महिंद्रा BE 07 में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, बड़ी ग्लास रूफ, फ्रेमलेस डोर्स और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस तकनीक जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी क्षमता के विकल्प दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed