फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Nexon EV Max vs Nexon EV Know details of tata nexon ev max range tata nexon ev long range Tata Motors Electric Vehicles

Tata Nexon EV Max vs Nexon EV: नई नेक्सन ईवी मैक्स और रेगुलर नेक्सन ईवी में क्या है अंतर, जानें पूरी डिटेल्स

Wed, 11 May 2022 07:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 May 2022 07:49 PM IST
सार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) की ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी के लॉन्ग रेंज वर्जन Tata Nexon EV Max (टाटा नेक्सन ईवी मैक्स) को लॉन्च कर दिया। लेकिन दोनों वाहनों में क्या अंतर है? आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
Tata Nexon EV Max vs Nexon EV Know details of tata nexon ev max range tata nexon ev long range Tata Motors Electric Vehicles
Tata Nexon EV Max vs Nexon EV - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) की ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन ईवी के लॉन्ग रेंज वर्जन Tata Nexon EV Max (टाटा नेक्सन ईवी मैक्स) को लॉन्च कर दिया। टाटा मोटर्स देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है। कंपनी इलेक्ट्रिक कार बाजार में बिक्री चार्ट में भी सबसे आगे है। कंपनी की Nexon EV और Tigor EV को मास मार्केट सेगमेंट में बेहद शानदार कामयाबी मिली है। कंपनी 25,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने में कामयाब रही है।
विज्ञापन


क्यों लॉन्च किया नया वर्जन
बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए कंपनी ने अब बड़ी बैटरी और ज्यादा फीचर्स के साथ Nexon EV Max को लॉन्च किया है। Nexon के इस नए लॉन्ग रेंज वर्जन को मौजूदा Nexon EV के साथ बेचा जाएगा। लेकिन दोनों वाहनों में क्या अंतर है? आइए जानते हैं विस्तार से। 
विज्ञापन

Tata Nexon EV Max vs Nexon EV Know details of tata nexon ev max range tata nexon ev long range Tata Motors Electric Vehicles
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
बैटरी और रेंज
टाटा की इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों में जो सबसे बड़ा बदलाव है, उसकी वजह इसके बैटरी पैक को माना जा सकता है। जहां Nexon EV 30.2kWh की बैटरी के साथ आती है, वहीं Nexon EV Max में 40.5kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। यह करीब 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी है और इसकी वजह से एसयूवी की ड्राइविंग रेंज में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रेगुलर Nexon EV की ARAI सर्टिफाइड रेंज 312 किमी है जबकि नई Nexon EV Max एसयूवी की रेंज 437 किमी है। 

चार्जिंग टाइम
यहां तक कि दोनों गाड़ियों के चार्जिंग टाइम भी अलग-अलग हैं। Nexon EV Max 3.3kW और 7.2kW AC चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है। बड़े चार्जर से Nexon EV Max को 6.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है जबकि रेगुलर वर्जन को 8.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। 

स्पीड
पुरानी Nexon EV में 7.2kWh चार्जर का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन यह अभी भी धीमी गति से चार्ज होगी क्योंकि कार फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती है। DC चार्जर का इस्तेमाल करने पर Nexon EV 60 मिनट में और Nexon EV Max 56 मिनट में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। 

Tata Nexon EV Max vs Nexon EV Know details of tata nexon ev max range tata nexon ev long range Tata Motors Electric Vehicles
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
मोटर पावर और स्पीड
स्टैंडर्ड रेंड वाले Nexon EV में 127bhp का मोटर लगा है जो 170Nm का टार्क जेनरेट करता है। वहीं, नई Nexon EV Max इन आंकड़ों को 140.7bhp और 250Nm तक बढ़ा देता है। इसका असर यह है कि इस इलेक्ट्रिक कार को अब 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.9 सेकंड की बजाए सिर्फ 9 सेकंड लगेंगे। वहीं, कार की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 140 किमी प्रति घंटा हो गई है।

ब्रेकिंग
रेगुलर Nexon EV में फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक हैं, वहीं Nexon EV Max में चारों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। इसके अलावा, Nexon EV Max भी लगभग 100 किलो भारी हो गई है और इस बदलाव को एडजस्ट करने के लिए सस्पेंशन को रीट्यून किया गया है।

ड्राइव मोड
Nexon EV Max में एक और नया एडिशन मल्टी-मोड रीजेन है। यूजर वाहन पर रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के लेवल में बदलाव कर सकते हैं और इसे पूरी तरह से बंद भी कर सकते हैं। पुराने वाहन के मामले में ऐसा नहीं था क्योंकि इसमें रीजेन सिस्टम के लिए सिर्फ एक लेवल था। Nexon EV Max में नए ड्राइविंग मोड भी मिलते हैं। यूजर तीन मोड में से चुन सकता है - इको, सिटी और स्पोर्ट। 

 
वाहन Nexon EV Nexon EV Max
मोटर टाइप परमानेंट मैगनेट सिन्क्रॉनस मोटर परमानेंट मैगनेट सिन्क्रॉनस मोटर
पावर 127 bhp 140.7 bhp
टॉर्क 245 Nm 250 Nm
बैटरी 30.2 kWh 40.5 kWh
टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा 140 किमी प्रति घंटा
एक्सीलरेशन (0-100 किमी प्रति घंटा) 9.9 सेंकड 9 सेकंड से कम

 
विज्ञापन

Tata Nexon EV Max vs Nexon EV Know details of tata nexon ev max range tata nexon ev long range Tata Motors Electric Vehicles
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन में क्या बदला
इलेक्ट्रिक एसयूवी के लुक और डिजाइन की बात करें तो, एक्सटीरियर लुक में ज्यादा बदलाव नहीं दिखता है। दोनों कारें लगभग एक जैसी दिखती हैं। हालांकि Nexon EV Max में ड्यूल-टोन कलर स्कीम स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। यह कार तीन रंग विकल्प - डेटोना ग्रे, प्रिस्टिन व्हाइट और इंटेंसी-टील में उपलब्ध है। इनमें से, इंटेंसी-टील कलर सिर्फ Nexon EV Max में ही मिलेगी। अलॉय व्हील्स में थोड़ा बदलाव किया गया है लेकिन इसकी साइज पहले की तरह 16-इंच ही है।

Tata Nexon EV Max vs Nexon EV Know details of tata nexon ev max range tata nexon ev long range Tata Motors Electric Vehicles
Tata Nexon EV Interior - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
इंटीरियर और फीचर्स
केबिन के अंदर की बाद करें तो, नेक्सन ईवी मैक्स को डैशबोर्ड में बहुत बारीक रीडिजाइनिंग की गई है। पारंपरिक हैंडब्रेक को ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से रिप्लेस कर दिया गया है। Nexon EV Max में अब एक वायरलेस चार्जिंग पैड और एक एयर प्यूरीफायर मिलता है। नए वाहन में वेंटिलेड फ्रंट सीट और एक एक्टिव मोड डिस्प्ले के साथ एक नया ड्राइव सिलेक्टर भी मिलता है। केबिन में एक नई मकरन बेज कलर स्कीम मिलती है और एक ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम भी है। Nexon EV Max में ZConnect 2.0 भी है जो 8 नए फीचर्स के साथ आता है। 

Tata Nexon EV Max vs Nexon EV Know details of tata nexon ev max range tata nexon ev long range Tata Motors Electric Vehicles
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
स्पेस
बड़ी बैटरी के लिए कुछ और जगह की आवश्यकता होती है। लेकिन टाटा मोटर्स इसे कुशलता से एडजस्ट करने में कामयाब रही है। नतीजा यह है कि, वाहन के बूट स्पेस या ग्राउंड क्लीयरेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Nexon EV और Nexon EV Max दोनों का ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm और बूट कैपेसिटी 350 लीटर है। 

Tata Nexon EV Max vs Nexon EV Know details of tata nexon ev max range tata nexon ev long range Tata Motors Electric Vehicles
Tata Nexon EV - फोटो : Twitter
वैरिएंट्स और कीमत में अंतर
Nexon EV पांच वैरिएंट्स- XM, XZ+, XZ+ Lux, Dark XZ+ और Dark XZ+ Lux में उपलब्ध है। XM वैरिएंट की कीमत 14.79 लाख रुपये से शुरू होती है और Dark XZ+ Lux वैरिएंट की 17.40 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने भारतीय बाजार में Tata Nexon EV Max को 17.74 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। जो टॉप मॉडल के लिए 19.24 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। Tata Nexon EV Max दो वैरिएंट्स - XZ+ and XZ+ LUX में लॉन्च की गई है। स्टैंडर्ड रेंज नेक्सन ईवी की तुलना में, नया मॉडल Tata Nexon EV Max लगभग 3.20 लाख रुपये महंगा है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
 
Nexon EV वैरिएंट्स   कीमत (रुपये)   Nexon EV Max वैरिएंट्स   कीमत (रुपये)
XM 14.79 लाख XZ+ 3.3kW 17.74 लाख
XZ+ 16.20 लाख XZ+ 7.2kW 18.24 लाख
Dark XZ+ 16.49 लाख XZ+ Lux 3.3kW 18.74 लाख
XZ+ Lux 17.20 लाख XZ+ Lux 7.2kW 19.24 लाख
Dark XZ+ Lux 17.40 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed