फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Motors Commercial Vehicles Tata Motors gets order of 1300 commercial vehicles from VRL Logistics Limited

Tata Motors: टाटा मोटर्स को 1300 वाणिज्यिक वाहनों का मिला ऑर्डर, वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड बढ़ाएगी अपने बेड़े की ताकत

Thu, 07 Apr 2022 02:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) को भारत में सरफेस लॉजिस्टिक्स की अग्रणी कंपनी से 1300 वाणिज्यिक वाहनों का ठेका (ऑर्डर) मिला है।

विज्ञापन
Tata Motors Commercial Vehicles Tata Motors gets order of 1300 commercial vehicles from VRL Logistics Limited
Tata Motors Commercial Vehicles - फोटो : Tata Motors

विस्तार

भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) को भारत में सरफेस लॉजिस्टिक्स के अग्रणी VRL Logistics Limited (वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड) से 1300 वाणिज्यिक वाहनों का ठेका (ऑर्डर) मिला है। इससे देश में वीआरएल के लॉजिस्टिक्स वाले वाणिज्यिक वाहनों के बेड़े का पोर्टफोलियो बढ़ेगा। इस ठेके में टाटा मोटर्स के मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन और इंटरमीडियेट तथा हल्के वाणिज्यिक वाहनों की रेंज शामिल है, जो भारत में कंपनी के लॉजिस्टिक्स परिचालन के लिए उपयुक्त है। इन वाहनों का चयन ड्राइविंग की उन्नत योग्यता, ईंधन बचाने की उच्च क्षमता और स्वामित्व के कम कुल खर्च के आधार पर हुआ है, जिससे वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड अपने बेड़े की क्षमता बढ़ा सकेगी। 
विज्ञापन

Tata Motors Commercial Vehicles Tata Motors gets order of 1300 commercial vehicles from VRL Logistics Limited
Tata Motors Trucks - फोटो : Tata Motors
इस मौके पर अपनी बात रखते हुए, टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय इकाई में बिक्री एवं विपणन के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कौल ने कहा, "हम वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड से 1300 वाहनों का सम्मानजनक ऑर्डर मिलने पर बहुत खुश हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे वाहन उनके परिचालन में बड़ा महत्व लेकर आएंगे। टाटा मोटर्स में हम स्वामित्व की सबसे कम कुल लागत की पेशकश करने के लिए अपने वाहनों को बनाने का प्रयास करते हैं और हमारा सबसे व्यापक सर्विस नेटवर्क देश के सभी कोनों में उद्योग का सर्वश्रेष्ठ सर्विस सपोर्ट सुनिश्चित करेगा। हमें वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के साथ एक फायदेमंद भागीदारी की आशा है और हम उनके सुगम परिचालन के लिये सर्वश्रेष्ठ सहयोग की पेशकश करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Tata Motors Commercial Vehicles Tata Motors gets order of 1300 commercial vehicles from VRL Logistics Limited
Tata Motors Truck - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन 'पावर ऑफ 6' फिलोसॉफी पर डिजाइन और इंजीनियर किए जाते हैं, जिससे श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ड्राइविंग की योग्यता, परिचालन की कुल लागत, आराम और सुविधा तथा कनेक्टिविटी मिलती है। इस रेंज में फ्लीट एज का स्टैंडर्ड फिटमेंट आता है, जो फ्लीट के बेहतरीन प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स का अगली पीढ़ी वाला डिजिटल सॉल्यूशन है। इससे अपटाइम और भी बढ़ता है और स्वामित्व का कुल खर्च कम होता है। टाटा मोटर्स अपनी प्रमुख पहल संपूर्ण सेवा' की पेशकश भी करती है, जो सर्विस की पेशकशों का एक समूह है और जिसमें रिपेयर टाइम एश्योरेन्स, ब्रेकडाउन असिस्टेन्स, बीमा और एक्सीडेंटल रिपेयर टाइम, ज्यादा वारंटी, और वाहन के रखरखाव और मरम्मत के लिए अन्य ऐड-ऑन सर्विस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed