फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Kaziranga Edition launched Tata Motors Launches special Kaziranga edition of its Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari SUVs

Tata Kaziranga Edition: टाटा पंच, नेक्सन, हैरियर, सफारी एसयूवी का काजीरंगा एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

Wed, 23 Feb 2022 05:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 05:08 PM IST
सार

भारत के प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी नेतृत्व की स्थिति का जश्न मनाते हुए बुधवार को, "एसयूवी का अनटेम्ड काजीरंगा एडिशन" लॉन्च किया।

विज्ञापन
Tata Kaziranga Edition launched Tata Motors Launches special Kaziranga edition of its Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari SUVs
Tata Kaziranga Edition SUV - फोटो : Tata Motors

विस्तार

भारत के प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी नेतृत्व की स्थिति का जश्न मनाते हुए बुधवार को, "एसयूवी का अनटेम्ड काजीरंगा एडिशन" लॉन्च किया। यह मॉडल भारत के समृद्ध भौगोलिक क्षेत्र और जैविक विविधता से प्रेरित है और इसमें भारत के महान राष्ट्रीय उद्यानों को भी सम्मान दिया गया है। एसयूवी के प्रतिष्ठित और अपनी तरह के स्पेशल एडिशन मे भारत की पहली और सुरक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी- Tata Punch (टाटा पंच), भारत की पहली GNCAP 5 स्टार रेटेड कार Tata Nexon (टाटा नेक्सन), लैंडरोवर के डीएनए के साथ मिलने वाली कंपनी की प्रीमियम एसयूवी Tata Harrier (टाटा हैरियर) और कंपनी की मशहूर और सबसे महत्वपूर्ण 7-सीटर एसयूवी Tata Safari (टाटा सफारी) को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


शुरू हुई बुकिंग
काजीरंगा एडिशन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और यह एडिशन टाटा मोटर्स की सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर सिर्फ अपने संबंधित टॉप ट्रिम्स पर उपलब्ध होगा। इन नए एडिशन में नए फीचर्स के साथ एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन

Tata Kaziranga Edition launched Tata Motors Launches special Kaziranga edition of its Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari SUVs
Tata Punch Kaziranga Edition - फोटो : Tata Motors
क्या है टाटा काजीरंगा एडिशन एसयूवी
टाटा ने हाल ही में आईपीएल के एक इवेंट में Punch Kaziranga Edition (पंच काजीरंगा एडिशन) को शोकेस किया था। कंपनी ने बताया था कि इस स्पेशल एडिशन को प्रशंसकों के लिए नीलाम किया जाएगा। और इससे होने वाले मुनाफे को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया जाएगा। Tata Kaziranga Edition (टाटा काजीरंगा एडिशन) एसयूवी एक सींग वाले भारतीय गैंडे से प्रेरित है।

लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक की बात करें तो, काजीरंगा एडिशन एसयूवी रूफ, व्हील्स, विंग मिरर और अन्य सभी क्रोम ट्रिम्स के लिए कंट्रास्ट ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट के साथ एक एक्सक्लूसिव ग्रासलैंड बेज पेंट शेड में आते हैं। एसयूवी के फ्रंट फेंडर पर ब्लैक-आउट राइनो मोटिफ और स्पेशल डोर स्कफ प्लेट्स पर 'काजीरंगा' लिखा हुआ है। राइनो मोटिफ एसयूवी के पिछले विंडस्क्रीन पर भी मौजूद है।

इंटीरियर
इंटरीयिर की बात करें तो, काजीरंगा एडिशन एसयूवी डुअल टोन स्कीम के साथ आते हैं, जिसमें अर्थी बेज लेदरेट अपहोल्स्ट्री और एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड है। Nexon, Harrier और Safari में डैशबोर्ड के बीच में वुड ट्रिम है, जबकि Punch में अर्थी बेज ट्राई-एरो फिनिश है। डोर पैड और सीट अपहोल्स्ट्री में भी डुअल-टोन ब्लैक और ब्रॉन्ज ट्रीटमेंट मिलता है। इन चार मॉडलों के सामने की सीट के हेडरेस्ट में एक सींग वाले गैंडे का एक सिल्हूट भी है।

टाटा काजीरंगा एडिशन एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, Punch में टाटा की iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एक एयर प्यूरीफायर मिलता है। जबकि Nexon में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर, ऑटो-डिमिंग IRVM, वायरलेस फोन चार्जर और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले मिलता है। 

Harrier और Safari में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटों के साथ एयर प्यूरीफायर, iRA कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, Safari को भी गोल्ड एडिशन मॉडल की तरह दूसरी पंक्ति में वेंटिलेटेड सीटें मिलेंगी।

टाटा काजीरंगा एडिशन एसयूवी के इंजन डिटेल्स
काजीरंगा एडिशन सिर्फ एक कॉस्मेटिक बदलाव है और इसलिए सभी एसयूवी के मैकेनिकल डिटेल्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पंच अपने एकमात्र 86 hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। नेक्सन अपने 120 hp, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 110 hp, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ मिलना जारी रहेगी। हैरियर और सफारी FCA से हासिल 170 hp, 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ मिलना जारी रहेंगे। गियरबॉक्स के ऑप्शन भी बाकी रेंज की तरह ही हैं।

कितनी है कीमत
Punch की एक्स-शोरूम कीमत 8.58 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि Nexon पेट्रोल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.78 लाख रुपये और डीजल की कीमत 13.08 लाख रुपये, Harrier की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20.40 लाख रुपये और Safari की एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed