फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hydrogen Vehicle: टाटा कर रही हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को लाने की तैयारी, जानें किस कंपनी से मिलाया हाथ

Tue, 15 Nov 2022 07:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 15 Nov 2022 07:10 PM IST
सार

टाटा मोटर्स आने वाले समय में हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को ला सकती है। इसके लिए टाटा ने अमेरिकी कंपनी से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
Tata is preparing to bring hydrogen-powered vehicles, tata and cummins sign mou for hydrogen powered cv
For Reference Only - फोटो : cummins india

भारत की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी अब इलेक्ट्रिक के साथ ही हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से हाल में ही एक अमेरिकी कंपनी के साथ एमओयू साइन किया गया है। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही हाइड्रोजन सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

किस कंपनी के साथ साइन हुआ एमओयू

Tata is preparing to bring hydrogen-powered vehicles, tata and cummins sign mou for hydrogen powered cv
For Reference Only - फोटो : cummins india
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ने अमेरिका की कमिंस इंक कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है। कमिंस इंक की ओर से जानकारी दी गई है कि उसने और टाटा ने हाल में ही एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन, फ्यूल सेल और इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी सिस्टम को डेवलप करने पर काम करेंगी।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

यह कंपनी ला चुकी है हाइड्रोजन वाली कार

Tata is preparing to bring hydrogen-powered vehicles, tata and cummins sign mou for hydrogen powered cv
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली कारों की शुरूआत जापान की कंपनी टोयोटा ने की है। कुछ समय पहले टोयोटा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ भारत में पहली हाइड्रोजन से चलने वाली कार को पेश किया था। जिसके बाद अब अन्य कंपनियां भी इस तकनीक वाले वाहनों को लाने पर विचार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार भी कर रही है हाइड्रोजन पर तैयारी

Tata is preparing to bring hydrogen-powered vehicles, tata and cummins sign mou for hydrogen powered cv
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारत सरकार भी हाइड्रोजन के उत्पादन की तैयारी कर रही है। हाल में ही रिपोर्ट्स आई थीं कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर गंभीर है और इसे बड़ी मात्रा में भारत में बनाया जा सकता है। जिसके बाद ग्रीन हाइड्रोजन को विदेशों को भी निर्यात करने पर चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

कौन से देश करते हैं सबसे ज्यादा कार्बन उत्सर्जन

Tata is preparing to bring hydrogen-powered vehicles, tata and cummins sign mou for hydrogen powered cv
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ तीन देश ही पूरी दुनिया में होने वाले कार्बन के आधे का उर्त्सजन करते हैं। इनमें अमेरिका, चीन और रूस हैं, जबकि भारत इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। अमेरिका 1850 से अब तक पूरी धरती पर हुए कार्बन का 20 फीसदी उर्त्सजन कर चुका है। जबकि चीन 11 और रूस सात फीसदी कार्बन उत्सर्जन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed