{"_id":"6425617dfa0f66970708aacb","slug":"suzuki-premium-scooter-burgman-electric-version-details-reveled-battery-diemensions-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suzuki E-Burgman: अपने इस स्कूटर को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाएगी सुजुकी, लॉन्च से पहले सामने आई यह जानकारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Suzuki E-Burgman: अपने इस स्कूटर को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाएगी सुजुकी, लॉन्च से पहले सामने आई यह जानकारी
Thu, 30 Mar 2023 03:49 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 30 Mar 2023 03:49 PM IST
सार
सुजुकी मोटरसाइकिल्स की ओर से बर्गमैन स्कूटर को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कुछ जानकारी सामने आई है। यह जानकारी क्या है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Suzuki Burgman Street EX
- फोटो : Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से बर्गमैन स्कूटर को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें क्या खूबियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगा बर्गमैन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजुकी बर्गमैन को इलेक्ट्रिक अवतार में लाया जा सकता है। यह कंपनी की ओर से पहला इलेक्ट्रिक उत्पाद भी हो सकता है, जिसे बाजार में पेश किया जाएगा। हांलाकि अभी कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन
कैसा होगा डिजाइन
भारतीय बाजार में जो सुजुकी की ओर से बर्गमैन को ऑफर किया जाता है। उससे मिलता-जुलता डिजाइन ही कई बाजारों में ऑफर किया जाता है। ऐसे में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में भी इसी डिजाइन को रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
कैसे होंगे फीचर्स
इलेक्ट्रिक बर्गमैन में कंपनी की ओर से डिस्क ब्रेक, मैक्सी स्टाइल बॉडी वर्क, स्पोर्टी फेसिया के साथ साइड पैनल्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क को इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिया जा सकता है। इसके अलावा पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक बर्गमैन के वजन में फर्क हो सकता है, क्योंकि इसमें इंजन की जगह बैटरी और मोटर दी जाएगी। ऐसे में इसमें इलेक्ट्रिक वर्जन में ड्यूल रियर शॉकर्स भी दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
कितनी दमदार मोटर और बैटरी
शुरूआती जानकारी के मुताबिक कंपनी बर्गमैन के इलेक्ट्रिक वर्जन का टेस्ट कर रही है। टेस्टिंग यूनिट में चार किलोवॉट की अधिकतम पावर आउटपुट वाली एसी सिंक्रोनस मोटर दी गई है। इसे रिप्लेस की जाने वाली लिथियम आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। चार किलोवाट की मोटर से स्कूटर को 18 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है और फिलहाल इसे 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 44 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कितनी लंबाई-चौड़ाई
जानकारी के मुताबिक बर्गमैन के इलेक्ट्रिक वर्जन की कुल लंबाई 1825 एमएम होगी। इसकी चौड़ाई 765 एमएम और ऊंचाई 1140 एमएम होगी। इस स्कूटर की सीट की ऊंचाई 780 एमएम हो सकती है। इसकी कुल वजन 147 किलोग्राम तक हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
कब तक होगा लॉन्च
फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के बाद इसे जापान में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद इसे अन्य बाजारों में भी पेश किया जा सकता है, जिनमें भारत भी शामिल हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान