{"_id":"62ac29218695da71537d6731","slug":"suzuki-intruder-150-discontinued-suzuki-motorcycle-india-discontinues-intruder-cruiser-motorcycle-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suzuki Intruder 150: सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में अपने इस मॉडल को किया बंद, ये हैं वजहें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Suzuki Intruder 150: सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारत में अपने इस मॉडल को किया बंद, ये हैं वजहें
Fri, 17 Jun 2022 12:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:41 PM IST
सार
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने देश में Intruder (इंट्रूडर) क्रूजर मोटरसाइकिल को चुपचाप बंद कर दिया है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अब बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हटा लिया गया है।
विज्ञापन
Suzuki Intruder 150
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने देश में Intruder (इंट्रूडर) क्रूजर मोटरसाइकिल को चुपचाप बंद कर दिया है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अब बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हटा लिया गया है। इस क्रूजर मोटरसाइकिल को शायद इसकी कम बिक्री के कारण बंद कर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने पहले चिप की कमी और कई अन्य कारकों के कारण मैन्युफेक्चरिंग में समस्याओं का हवाला दिया है। तो हो सकता है कि V-Storm SX 250 (वी-स्टॉर्म एसएक्स 250) जैसे नए मॉडलों के लिए जगह बनाने के लिए मोटरसाइकिल को हटा दिया गया हो।
विज्ञापन
Suzuki Intruder 150
- फोटो : For Reference Only
2017 में लॉन्च हुई Suzuki Intruder क्रूजर बाइक Bajaj Avenger (बजाज एवेंजर) के सिंहासन के लिए एक सीधी चुनौती के रूप में सामने आई थी। इसे सफल Gixxer प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था और इसमें रोडस्टर के समान इंजन और फीचर्स थे। हालांकि, इसकी बिक्री सुजुकी की उम्मीद के मुताबिक नहीं हो सकी। क्योंकि बाइक के एक्सटीरियर डिजाइन को ग्राहकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। इसके साथ ही बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने भी बाइक के लिए भारतीय बाजार में मोटरसाइकिलों के बीच प्रासंगिक बने रहना कठिन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Intruder 150
2017 में इसकी लॉन्चिंग के बाद, बाइक को एक साल बाद फ्यूल इंजेक्शन के साथ अपडेट किया गया था, और 2020 में इसे बीएस 6-अनुपालन इंजन के साथ भी अपडेट किया गया था। इस अपडेट ने बाइक की कीमत में बढ़ोतरी भी की जिससे बाइक की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये से ऊपर हो गई।
जबकि Bajaj Avenger 220 (बजाज एवेंजर 220) सहित प्रतिस्पर्धी बाइक ने कम कीमत में ज्यादा पावरफुल इंजन की पेशकश की। जो इंट्रूडर की कमी लग रही थी, खासकर जब काफी लंबे समय तक फीचर्स को भी अपडेट नहीं किया गया था। कम बिक्री, उत्पादन से जुड़ी समस्याएं और नए और महत्वपूर्ण मॉडलों की शुरूआत जैसी वजहों के बीच वाहन निर्माता ने इस मॉडल को बंद कर देना ही मुनाफे का सौदा समझा होगा।
जबकि Bajaj Avenger 220 (बजाज एवेंजर 220) सहित प्रतिस्पर्धी बाइक ने कम कीमत में ज्यादा पावरफुल इंजन की पेशकश की। जो इंट्रूडर की कमी लग रही थी, खासकर जब काफी लंबे समय तक फीचर्स को भी अपडेट नहीं किया गया था। कम बिक्री, उत्पादन से जुड़ी समस्याएं और नए और महत्वपूर्ण मॉडलों की शुरूआत जैसी वजहों के बीच वाहन निर्माता ने इस मॉडल को बंद कर देना ही मुनाफे का सौदा समझा होगा।