{"_id":"620e53b0ef96a12650424431","slug":"royal-enfield-scram-411-details-revealed-spotted-at-dealership-ahead-launch-in-india-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Scram 411: रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 डीलरशिप पर पहुंची, जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Scram 411: रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 डीलरशिप पर पहुंची, जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स
Thu, 17 Feb 2022 07:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:24 PM IST
सार
Royal Enfield Scram 411 चेन्नई स्थित रेट्रो मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी की भारतीय बाजार में अगली बड़ी लॉन्च है। Royal Enfield साल 2022 के लिए अपने अपडेटेड लाइनअप को पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Team-BHP
विस्तार
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) साल 2022 के लिए अपने अपडेटेड लाइनअप को पेश करने की तैयारी कर रही है। परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर वाहन निर्माता कंपनी 3 नई 650cc मोटरसाइकिल, एक नई 350cc हंटर, नेक्स्ट-जेन हिमालयन और एक रोड-बायस्ड हिमालयन स्क्रैम 411 को लॉन्च करेगी। Royal Enfield Scram 411 चेन्नई स्थित रेट्रो मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी की भारतीय बाजार में अगली बड़ी लॉन्च है। इस मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग पहले फरवरी के महीने में तय की गई थी। लेकिन कोरोना की चल रही तीसरी लहर ने लॉन्च को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया।
हालांकि लेटेस्ट अपडेट यह है कि यह बाइक अब एक डीलरशिप में आ गई है, जिससे पता चलता है कि इसकि लॉन्चिंग नजदीक है। Royal Enfield हिमालयन का रोड-बायस्ड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका नाम Himalayan Scram 411 (हिमालयन स्क्रैम 411) है और डीलरशिप पर इसकी डिस्पैच शुरू हो गई है।
कलर
स्पॉट की गई मोटरसाइकिल को दो अलग-अलग पेंट स्कीमों में देखा गया है - ब्लैक विद मैरून/येलो हाइलाइट्स, और व्हाइट विद रेड/ब्लू हाइलाइट्स। कहने की जरूरत नहीं है कि इस बाइक को और भी कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी डिटेल्स आने वाले दिनों में बाद में सामने आएगी।
विज्ञापन
इंजन और पावर
हाल ही में, मोटरसाइकिल का आधिकारिक ब्रोशर भी ऑनलाइन लीक हुआ था। जिससे इसके कुछ नए फीचर्स के डिटेल्स सामने आए थे। Royal Enfield Scram 411 में 411cc, सिंगल-सिलेंडर यूनिट मिलेगी। यह इंजन 24.3 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन वही रहेगा जो रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक में दिया गया है।
व्हील्स
Scram 411 हिमालयन का एक टोंड डाउन वर्जन होगा और इस तरह कंपनी इसे और ज्यादा क्रूजिंग फ्रेंडली बनाने के लिए इसे विभिन्न इक्यूपमेंट से लैस कर सकती है। Himalayan में मिलने वाले 21-इंच फ्रंट व्हील से इतर Scram 411 में 19-इंच का छोटा फ्रंट व्हील मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पिछला पहिया वही 17-इंच का स्पोक व्हील रहेगा।
फीचर्स
जैसा कि नई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि हिमालयन में मिलने वाले स्प्लिट सीट ऑप्शन के बजाय स्क्रैम 411 बाइक में सिंगल सीट मिलेगी। हैंडलबार एक सपाट और चौड़ी यूनिट बनी रहेगी, लेकिन पहले की तरह उतनी ऊंची नहीं होगी। इसके हार्डकोर एडीवी ट्रिम की तुलना में इसे खास बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर लुक में मॉडिफिकेशन किए गए हैं।