फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Royal Enfield announces it has successfully completed quest for South Pole 90° SOUTH expedition in 15 days on Himalayan ADV

कमाल: दक्षिणी ध्रुव पहुंचा रॉयल एनफील्ड, Himalayan ADV पर 15 दिनों में पूरी की यात्रा

Tue, 21 Dec 2021 09:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 09:40 PM IST
सार

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने 90° दक्षिण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दक्षिणी ध्रुव के लिए यह अभियान कंपनी की लोकप्रिय एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan ADV (हिमालयी एडीवी) पर पूरी की गई है।

विज्ञापन
Royal Enfield announces it has successfully completed quest for South Pole 90° SOUTH expedition in 15 days on Himalayan ADV
Royal Enfield Himalayan reaches South Pole - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)

विस्तार

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने 90° दक्षिण अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दक्षिणी ध्रुव के लिए यह अभियान कंपनी की लोकप्रिय एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan ADV (हिमालयी एडीवी) पर पूरी की गई है। कंपनी के राइडर संतोष विजय कुमार और डीन कॉक्ससन 15-दिन की यात्रा पर 16 दिसंबर, 2021 को दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचे।
विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड टीम ने केप टाउन से अंटार्कटिका के नोवो से यात्रा शुरू की। रॉस आइस शेल्फ की ओर, 9 दिनों में जमीन की 3200 किमी की दूरी को तय किया, जिसमें तापमान -30 से -25 डिग्री और हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से कम थी। कंपनी ने बताया कि नामित शुरुआती बिंदु 'रॉस आइस शेल्फ' को अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से बदलना पड़ा।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, "रॉस आइस शेल्फ सवारों के लिए तय शुरुआती बिंदु था। हालांकि, एक अप्रत्याशित बर्फीले तूफान ने टीम को रास्ता बदलने के लिए मजबूर कर दिया। टीम ने 86 डिग्री दक्षिण से सवारी शुरू करने के बजाय 87 डिग्री दक्षिण से सवारी शुरू की।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Royal Enfield announces it has successfully completed quest for South Pole 90° SOUTH expedition in 15 days on Himalayan ADV
Royal Enfield Himalayan reaches South Pole - फोटो : Royal Enfield
इस साहसिक कार्य को करने के लिए कंपनी ने दो हिमालयन मोटरसाइकिलों में बदलाव किया था। कहने की जरूरत नहीं है, इन मोटरसाइकिलों को दक्षिणी ध्रुव पर एक कॉम्पैक्ट स्नो ट्रैक पर सवार किया गया था, ताकि मोटरसाइकिल ड्रैग को कम किया जा सके और उत्सर्जन को पूर्ण न्यूनतम तक सीमित किया जा सके। 

Royal Enfield announces it has successfully completed quest for South Pole 90° SOUTH expedition in 15 days on Himalayan ADV
Royal Enfield Himalayan - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
कंपनी ने यह भी बताया कि अपनी #LeaveEveryPlaceBetter (लीव एवरी प्लेस बेटर) पहल के तहत, रॉयल एनफील्ड टीम यह भी सुनिश्चित कर रही है वहां कचरा ना फैलाया जाए। इसके लिए मानव अपशिष्ट सहित सभी कचरे को उचित तरीके से ठिकाने लगाने के लिए वापस लाया जाए, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। 

रॉयल एनफील्ड टीम इस समय चिली के पंटा एरेनास के लिए उड़ान भरने के लिए अंटार्कटिका के पश्चिमी भाग यूनियन ग्लेशियर की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed