फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari said in Parliament over 1.58 lakh two-wheeler road accidents took place in India in 2020

नितिन गडकरी: भारत में 2020 में हुई 1.58 लाख से ज्यादा दोपहिया सड़क दुर्घटनाएं, 56 हजार से अधिक लोग मरे

Wed, 30 Mar 2022 06:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 06:31 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को संसद में कहा कि 2020 में भारत में 1.58 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहनें सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं, जिसमें 56 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari said in Parliament over 1.58 lakh two-wheeler road accidents took place in India in 2020
Road Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को संसद में कहा कि साल 2020 में भारत में 1,58,964 दोपहिया वाहनें सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं, जिसमें 56,873 लोगों को आपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में पूरे भारत में दोपहिया वाहनों से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं में 56,136 लोग मारे गए, जबकि दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की कुल संख्या 167,184 थी।
विज्ञापन


गडकरी ने आगे कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक बहु-आयामी रणनीति तैयार की है जो शिक्षा, सड़कों और वाहनों की इंजीनियरिंग, प्रवर्तन और आपातकालीन देखभाल के आधार पर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को लागू करेगी। 
विज्ञापन

Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari said in Parliament over 1.58 lakh two-wheeler road accidents took place in India in 2020
सांकेतिक चित्र - फोटो : For Reference Only
'हर चार मिनट में होती है एक मौत'
भारत उन देशों में से एक है जहां सड़क दुर्घटनाओं के कारण सबसे ज्यादा मौतें होती हैं और गंभीर चोटें आती हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, भारत में हर साल लगभग 4,50,000 दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे लगभग 1,50,000 लोग मारे जाते हैं और कई विकलांग या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। वास्तव में, भारत सड़क दुर्घटनाओं के कारण सबसे अधिक मौतों वाला देश है। एक अनुमान में यह दावा किया गया है कि भारत में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और हर चार मिनट में एक मौत होती है। 
विज्ञापन

Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari said in Parliament over 1.58 lakh two-wheeler road accidents took place in India in 2020
बाइक एक्सीडेंट - फोटो : For Reference Only
दोपहिया वाहन दुर्घटनाएं ज्यादा
इनमें से ज्यादातर सड़क हादसों में दोपहिया वाहन शामिल होते हैं। जहां इन हादसों का एक कारण यातायात नियमों का पालन नहीं करना है। वहीं सड़क की विवादित खराब हालत भी अन्य कारणों में से एक है। साथ ही, इनमें से ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं नेशनल हाईवे पर होती हैं। 
विज्ञापन

Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari said in Parliament over 1.58 lakh two-wheeler road accidents took place in India in 2020
ABS Bike - फोटो : For Reference Only
बचाव के लिए सरकार की कोशिशें
दोपहिया वाहनों से जुड़े इन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की कोशिश में, MoRTH ने कई अलग-अलग कदम उठाए हैं। इसने दोपहिया निर्माताओं से 125cc से ज्यादा इंजन डिस्प्लेसमेंट वाले सभी दोपहिया वाहनों में ABS (एंट्री ब्रेक सिस्टम) का फीचर देने के लिए कहा है। 

Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari said in Parliament over 1.58 lakh two-wheeler road accidents took place in India in 2020
CBS Bikes - फोटो : For Reference Only
जबकि 125cc या उससे कम पावर वाले इंजन मॉडल में CBS (कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम) अनिवार्य रूप से दिया जाना आवश्यक होगा। यह आदेश 1 अप्रैल 2019 से लागू है। दूसरी ओर, सरकार ने यातायात नियमों को तोड़ने के लिए जुर्माने की राशि में काफी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed