{"_id":"642e62de2d2d697fd4006c68","slug":"quantum-energy-launched-new-b2b-electric-scooter-bziness-in-india-know-price-and-features-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quantum Bziness: क्वांटम एनर्जी ने लॉन्च किया बी2बी इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में मिलती है 130 किमी रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Quantum Bziness: क्वांटम एनर्जी ने लॉन्च किया बी2बी इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में मिलती है 130 किमी रेंज
Thu, 06 Apr 2023 01:02 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:02 PM IST
सार
क्वांटम एनर्जी की ओर से भारतीय बाजार में नया बी2बी इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया है। इस स्कूटर की क्या खूबियां हैं और किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : quantum energy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टार्टअप क्वांटम एनर्जी की ओर से बिजनेस टू बिजनेस ग्राहकों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस स्कूटर में क्या खूबियां हैं और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
लॉन्च हुआ स्कूटर
क्वांटम एनर्जी की ओर से बिजनेस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह स्कूटर मुख्य रूप से बी2बी ग्राहकों के लिए बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक कमर्शियल डिलीवरी के लिए यह एक आदर्श स्कूटर है।
विज्ञापन
कितनी दमदार मोटर और बैटरी
स्कूटर में कंपनी की ओर से 1200 वॉट की पावर जनरेट करने वाली मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है। यह स्कूटर आसानी से जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड को आठ सेकेंड में हासिल कर लेता है। इसमें कंपनी ने एलएफपी बैटरी दी है, जिससे एक बार फुल चार्ज करने पर 130 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
क्या हैं खूबियां
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मजबूत कार्गो रैक, बड़े फ्लैट फुटबोर्ड, बेहतर हैडलैंप, 12 इंच लंबा व्हीलबेस दिया गया है। साथ ही रिमोट लॉक/अनलॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जर, डिस्क ब्रेक, एलसीडी डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
अधिकारियों ने क्या कहा
क्वांटन एनर्जी के निदेशक चेताना चुक्कपल्ली ने इस मौके पर कहा कि भारत में, दोपहिया वाहनों की सवारी करने वाले व्यक्तियों का बड़ा अनुपात परिवहन के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए ऐसा करता है, जिसमें सामान ले जाने से लेकर दो पहियों पर व्यवसाय चलाना शामिल है। बाजार के अभाव को पहचानते हुए, क्वांटम एनर्जी ने अपने ई - स्कूटर में विश्वसनीयता और सुरक्षा पर जोर देकर माइक्रो - मोबिलिटी उद्योग में नए बेंचमार्क स्थापित करने का इरादा रखते हैं। हमने बीज़नेस (Bziness) को कम लागत पर लॉन्च किया ताकि इसे ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए उपलब्ध कराया जा सके।
कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में 99 हजार रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी इस स्कूटर पर तीन साल या 90 हजार किलोमीटर की बैटरी वारंटी भी देती है।