Car Tips: कार के साथ मत करना ऐसी लापरवाही, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
कई कार चालक कार के काफी नाजुक उपकरणों के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में अगर आपने कार के किसी गलत हिस्से में पानी डाल तो हो सकता है कि ऐसा करना काफी महंगा साबित हो। यह गलती करने से बचें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में काफी कार चालक गाड़ी की सही जानकारी नहीं रखते हैं। कार के बोनट में काफी जटिल उपकरणों को दिया गया होता है, ऐसे में अगर किसी भी तरह की खराबी आने पर किसी अन्य उपकरण के साथ छेड़छाड़ कर दी तो फिर कार को भारी नुकसान हो सकता है। दरअसल, कई बार देखने को मिलता है कि कई लोग कार के रेडिएटर में पानी देते हैं, जबकि पानी इंजन कूलेंट में डालना था, ताकि इंजन को गर्म होने से बचाया जा सकें। अगर कभी आपसे भी ऐसी गलती हो जाएं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मगर इस गलती की वजह से कार में कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
रेडिएटर में पानी जाने के नुकसान
कार के इंजन को गर्म होने के बाद ठीक करने के लिए कूलेंट में पानी डालना होता है। वहीं, अगर गलती से रेडिएटर में पानी डाल दिया तो रेडिएटर इंजन में कई तरह की खराबी पैदा कर सकता है। रेडिएटर में बर्फ जम सकती है, साथ ही इंजन को सप्लाई होने वाले लिक्विड को रोक सकता है, ऐसे में इंजन में बड़ी दिक्कत आ सकती है, इसलिए इंजन को किसी भारी नुकसान से बचाने के लिए इस तरह की गलती करने से बचें।
इंजन को नुकसान
इसके अलावा अगर कार रेडिएटर में पानी चला गया है तो कार का इंजन ओवरहीट कर सकता है, क्योंकि कूलेंट के मुकाबले रेडिएटर के पास पानी को सोखने की क्षमता बेहद कम होती है। इस तरह की गलती होने पर इंजन गर्म होने के बाद काम करना बंद भी कर सकता है।
गाड़ी की क्षमता पर बुरा प्रभाव
गाड़ी के रेडिएटर को काफी संभालकर रखना होता है, क्योंकि यह इंजन के लिए काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में अगर रेडिएटर में पानी चला जाए तो कार की माइलेज से लेकर इसकी क्षमता तक पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही कई बार रेडिएटर ठीक कराने के लिए काफी भारी खर्चा करना पड़ता है।
रेडिएटर में लग सकता है जंग
अगर कार के रेडिएटर में पानी डाल दिया जाए तो इससे उस जगह पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से कार के इंजन पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। वहीं, दूसरी तरफ, कूलेंट में पानी से लगने वाले जंग को रोकने के लिए खास इंतजाम किया जाता है।