फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   PM Modi video gets viral as he sits in the car

कार में बैठते ही क्या करते हैं पीएम मोदी, वीडियो वायरल, देखिए आप भी करने लगेंगे वही काम

Thu, 23 Aug 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
PM Modi video gets viral as he sits in the car

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे बड़े सोशल मीडिया स्टार हैं। युवा भारत के वो ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रधानमंत्री के रूटीन से लेकर उनके पहनावे तक, हर चीज के बारे में लोग जानने को बेहद इच्छुक रहते हैं। 

सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रधानमंत्री गाड़ी में बैठते ही सीट बेल्ट लगाते नजर आ रहे हैं। यातायात नियमों को लेकर उनकी सजगता से सोशल मीडिया में उनकी काफी तारीफ हो रही है। पीआईबी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत इस वीडियो को शेयर किया है। अगर हम सबको भी हादसों से बचना है तो इसी तरह के कुछ यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। 

विज्ञापन


पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार में बैठने के बाद सबसे पहले सीट बेल्ट लगाते हैं। क्या आप करते हैं? जिसके बाद उन्होंने लिखा है- सीट बेल्ट जरूर लगाएं और उन्होंने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को हैशटैग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया में पीएम के वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक पांच हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 2 हजार से ज्यादा लोग अब तक वीडियो पर कमेंट भी कर चुके हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि सीट बेल्ट लगाना प्राथमिक संयम प्रणाली है जो 45 से 60 प्रतिशत तक सड़क में मौत के खतरे को कम कर सकता है जबकि मारुति सुजुकी इंडिया लिमटेड ने 2017 में एक अध्ययन किया था जिसमें खुलासा हुआ था कि सिर्फ 25 प्रतिशत लोग ही सीट बेल्ट रेगुलर लगाते हैं। 

इसलिए, हम भी आपसे अपील करते हैं कि अपने जीवन की कीमत को समझें। बाइक चलाते वक्त हेल्मेट अवश्य पहनें और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाएं। आज से ही अपनी आदतें बदल लीजिए और समझदार बन जाइए। आपकी जान बचाने की जिम्मेदारी सरकार की नहीं आपकी खुद की है।

सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें भारत में होती हैं- आईआरएफ

सड़क हादसों में भारत को हर साल मानव संसाधन का सर्वाधिक नुकसान होता है। अंतरराष्ट्रीय सड़क संगठन (आईआरएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 12.5 लाख लोगों की प्रति वर्ष सड़क हादसों में मौत होती है. इसमें भारत की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से ज़्यादा है। जिनेवा स्थित आईआरएफ के अध्यक्ष केके कपिला ने बताया कि भारत में साल 2016 में 1,50,785 लोग सड़क हादसों में मारे गए। यह किसी भी देश के मानव संसाधन का सर्वाधिक नुकसान है।



  







 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed