फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Paying car insurance premium is expensive, so know in what ways it can be reduced

Car Care Tips: कार इंश्योरेंस प्रीमियम भरना पड़ता है महंगा, तो जानें किन तरीकों से होगा कम

Tue, 05 Dec 2023 10:59 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 05 Dec 2023 10:59 AM IST
सार

कार खरीदने के बाद कुछ लोग काफी ज्यादा प्रीमियम देकर इंश्योरेंस लेते हैं। जिससे उनको ज्यादा खर्च करना पड़ता है। लेकिन किन तरीकों से प्रीमियम कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Paying car insurance premium is expensive, so know in what ways it can be reduced
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बाजार में हर साल लाखों कारों की बिक्री होती है। जिसके साथ ही कंपनियों की ओर से इंश्योरेंस प्रीमियम भी ऑफर किए जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी महंगा इंश्योरेंस खरीदकर परेशान हैं, तो किस तरह से इंश्योरेंस प्रीमियम को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन


विकल्प की खोज करें
जब भी आपको अपनी कार का इंश्योरेंस रिन्यू करवाना हो। तो किसी भी कंपनी से खरीदने से पहले अन्य कंपनियों से भी जानकारी लें। साथ ही उनसे कोटेशन जरूर मंगवाएं। अक्सर होता है कि अन्य कंपनियों के इंश्योरेंस का प्रीमियम आपकी मौजूदा कंपनी के प्रीमियम से कम होता है। इससे आपको सभी के बीच तुलना करने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


छूट के लिए पूछें
कार इंश्योरेंस रिन्यू कराने से पहले इंश्योरेंस प्रोवाइडर से डिस्काउंट के लिए जरूर पूछें। अगर आपने कम क्लेम लिए हैं, तो कंपनियां इस बात को ध्यान में रखती हैं। अगर आपने सालभर में कोई क्लेम नहीं लिया है, तो नो क्लेम बोनेस भी मांगे। वहीं आपने अगर साल भर में किसी ट्रैफिक नियम का कोई उल्लंघन नहीं किया है तो कंपनियां इसका भी ध्यान रखते हुए आपको प्रीमियम में अतिरिक्त छूट दे सकती हैं।


यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

समझदारी से लें एडऑन
कभी भी कार इंश्योरेंस को रिन्यू करवाते हुए एडऑन को समझदारी से चुनना चाहिए। एडऑन लेने पर भले ही आपका प्रीमियम रिन्य के समय महंगा लगे, लेकिन अगर आपको भविष्य में उस एडऑन की जरुरत पड़ती है तो आपका प्रीमियम आपके पैसे बचा भी सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

लगवाएं सेफ्टी फीचर्स
अगर आप अपनी कार में सामान्य से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स का उपयोग करते हैं, तो कार चोरी होने की संभावना काफी कम हो जाती है। ऐसे में कंपनियों की ओर से इंश्योरेंस रिन्यू करते समय आपको छूट भी दी जा सकती है। इसके लिए कार में स्टीयरिंग लॉक, एंटी थेफ्ट डिवाइस, जीपीएस आदि सेफ्टी फीचर्स को कार में लगवाएं।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed