फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Omega Seiki Stream Electric Three Wheeler Price in India Omega Seiki Mobility launches passenger electric three-wheeler Stream electric three wheeler in india electric vehicles in india 2022

EV: ओमेगा सेकी ने 3.40 लाख रुपये में लॉन्च की इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर स्ट्रीम, होगी 25 प्रतिशत ज्यादा कमाई

Sat, 11 Jun 2022 07:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 07:46 PM IST
सार

Omega Seiki Mobility (ओमेगा सेकी मोबिलिटी) ने Stream (स्ट्रीम) के लॉन्च के साथ पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में कदम रखा है। सरकारी सब्सिडी के बाद इस इलेक्ट्रिक तिपहिया की नई दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.40-लाख रुपये है।

विज्ञापन
Omega Seiki Stream Electric Three Wheeler Price in India Omega Seiki Mobility launches passenger electric three-wheeler Stream electric three wheeler in india electric vehicles in india 2022
Omega Seiki Stream Electric Three Wheeler - फोटो : Omega Seiki

विस्तार

Omega Seiki Mobility (ओमेगा सेकी मोबिलिटी) ने Stream (स्ट्रीम) के लॉन्च के साथ पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में कदम रखा है। सरकारी सब्सिडी के बाद इस इलेक्ट्रिक तिपहिया की नई दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.40-लाख रुपये है। कंपनी ने नए उत्पाद के विकास में लगभग 12-15 मिलियन डॉलर का निवेश किया है, जिसे घरेलू और विदेशी बाजारों की मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का मुख्यालय फरीदाबाद में है और यह इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी कारोबार करती है।
विज्ञापन


बैटरी और रेंज
Omega Seiki का पहला पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Stream एक बार फुल चार्ज करने पर 110 किलोमीटर की रेंज देता है। यह एक ए़डवांस्ड 8.5-kW क्षमता की लिथियम-आयन बैटरी से लैस है जिसे सिर्फ चार घंटों में ऑफबोर्ड पोर्टेबल चार्जर का इस्तेमाल करके 16 A सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। बाजार में Omega Seiki Stream इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का मुकाबला Piaggio Ape E-City (पियाजियो एप ई-सिटी) और Mahindra Treo (महिंद्रा ट्रेओ) पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स से होगा। 
विज्ञापन


होगी ज्यादा कमाई
ईवी कंपनी ने दावा किया है कि उसका इलेक्ट्रिक यात्री तिपहिया वाहन अच्छी बचत और मुनाफा सुनिश्चित करते हुए 20-25 प्रतिशत की ज्यादा कमाई की क्षमता प्रदान करेगा। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक और अध्यक्ष उदय नारंग ने कहा, "ग्रीन मोबिलिटी स्पेस के इनोवेटर्स के रूप में, ओमेगा सेकी मोबिलिटी ईवी क्रांति में सबसे आगे होने की ओर अग्रसर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री का लक्ष्य
ओमेगा सेकी अगले साल स्ट्रीम पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की लगभग 35,000-40,000 यूनिट बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। जबकि उसे कुल बिक्री का 60 फीसदी घरेलू बिक्री से आने की उम्मीद है। शेष 40 प्रतिशत बिक्री विदेशी बाजार जैसे अफ्रीका और आसियान देशों के साथ-साथ लैटिन अमेरिका से आने की उम्मीद है।


फाइनेंस की भी सुविधा
ईवी कंपनी ने व्हीकल फाइनेंस (वाहन वित्तपोषण) की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी के साथ भी भागीदारी की है। वित्तीय शर्तों में सहायता कंपनी की इन-हाउस फाइनेंसिंग शाखा 'एंग्लियन फिनवेस्ट' के जरिए भी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed