फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola S1 Z Electric Scooter Launched In India Know Price Features Specifications Details

Ola S1 Z: ओला एस1 जेड इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत 59,999 रुपये से शुरू, जानें डिटेल्स

Thu, 28 Nov 2024 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 06:04 PM IST
सार

ओला इलेक्ट्रिक ने दो नए मॉडल लॉन्च करके अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाइनअप का विस्तार किया है। जिसमें से नई Ola S1 Z (ओला एस1 जेड) रेंज शहरी और सेमी-अर्बन यात्रियों को निजी इस्तेमाल के लिए लक्षित है।

विज्ञापन
Ola S1 Z Electric Scooter Launched In India Know Price Features Specifications Details
Ola S1 Z Electric Scooter - फोटो : Ola Electric

विस्तार

ओला इलेक्ट्रिक ने दो नए मॉडल लॉन्च करके अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाइनअप का विस्तार किया है। जिसमें से नई Ola S1 Z (ओला एस1 जेड) रेंज शहरी और सेमी-अर्बन यात्रियों को निजी इस्तेमाल के लिए लक्षित है। दो मॉडलों के साथ, ओला ने एक नया रिमूवेबल हटाने योग्य) बैटरी पैक पेश किया है, जिसे पोर्टेबल होम इन्वर्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


Ola S1 Z एस1 ई-स्कूटर पोर्टफोलियो में दो वेरिएंट के साथ शामिल हुआ है, जो थोड़े अलग इस्तेमाल के मामलों के लिए लक्षित हैं। जबकि बेस मॉडल पर्सनल यूज (व्यक्तिगत उपयोग) के लिए है। वहीं, टॉप-स्पेक जेड+ मॉडल दोहरे उपयोग वाले ई-स्कूटर होने के मकसद से है जो निजी और व्यावसायिक दोनों तरह के इस्तेमाल में सक्षम है। 
विज्ञापन

बैटरी और रेंज
ओला एस1 जेड रेंज 1.5 kWh रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ पेश की गई है और इसे दो यूनिट तक बढ़ाया जा सकता है। सिंगल बैटरी पैक के साथ, S1 Z एक बार चार्ज करने पर IDC-प्रमाणित 75 किमी की रेंज प्रदान करता है। डुअल बैटरी सेटअप के साथ, यह 146 किमी तक बढ़ जाती है। 

क्या है रिमूवेबल बैटरी का फायदा
रिमूवेबल बैटरियों का इस्तेमाल फिक्स्ड बैटरियों की तुलना में आसान होता है। फिक्स्ड बैटरियों के साथ, यूजर्स को अपने पोर्टेबल चार्जर को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन या प्लग ढूंढना होता है। इसके उलट, यूजर्स आसानी से हटाने योग्य बैटरियों को निकाल सकते हैं और उन्हें घर या दफ्तर पर चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स चार्जिंग स्टेशनों पर डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी को एक फुल चार्ज बैटरी से बदल सकते हैं। जो आमतौर पर कुछ ही मिनटों में हो जाता है।
विज्ञापन

मोटर पावर और स्पीड
S1 Z रेंज में 2.9 kW हब मोटर दिया गया है जो 4 bhp का अधिकतम पावर आउटपुट देने में सक्षम है। और ओला का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। S1 Z का दावा है कि यह 1.8 सेकंड में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। और 4.8 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

लुक और डिजाइन
ओला एस1 जेड एक बॉक्सी सिल्हूट के साथ आता है जो इसे बाकी एस1 रेंज से अलग करता है। टॉप-स्पेक जेड+ वेरिएंट अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे दोनों सिरों पर कार्गो रैक, एक पिलियन साइडस्टेप, एक वाइजर और एक मोबाइल फोन होल्डर के साथ इसे एक कदम आगे ले जाता है। बेस वर्जन में 12-इंच के पहिए हैं जबकि एस1 जेड+ में 14-इंच के ऑप्शन मिलते हैं। दोनों मॉडल राइडर के लिए एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आते हैं।

कीमत और उपलब्धता
ओला S1 Z, S1 लाइनअप में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर शामिल हो गया है। S1 Z+ वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये (शुरुआती) है, और इसमें पिलियन साइडस्टेप और कार्गो रैक जैसे अतिरिक्त एक्सेसरीज हैं। इस समय इसकी बुकिंग 499 रुपये की टोकन राशि के साथ चालू है और डिलीवरी मई 2025 के लिए तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed