फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola Electric Signs up for Design Ex Mahindra Designer Head Thar Ramkripa Ananthan Krux Studio in Hindi

अब बनेगा कुछ नया: महिंद्रा XUV700, Thar की डिजाइनर ने Ola से मिलाया हाथ, डिजाइन करेंगी ओला की इलेक्ट्रिक कार

Thu, 05 May 2022 07:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 07:29 PM IST
सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) के साथ अपने एक दशक लंबे जुड़ाव को छोड़ने के तुरंत बाद Ramkripa Ananthan (रामकृपा अनंतन) अब इलेक्ट्रिक स्टार्ट अप Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के साथ काम करेंगी।

विज्ञापन
Ola Electric Signs up for Design Ex Mahindra Designer Head Thar Ramkripa Ananthan Krux Studio in Hindi
Ramkripa Ananthan - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) के साथ अपने एक दशक लंबे जुड़ाव को छोड़ने के तुरंत बाद Ramkripa Ananthan (रामकृपा अनंतन) अब इलेक्ट्रिक स्टार्ट अप Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के साथ काम करेंगी। हाल के एक घटनाक्रम के मुताबिक, Krux Studio (क्रक्स स्टूडियो) को चलाने वाली अनंतन, ने भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी से आगामी व्हीकल प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग का काम करने के लिए ओला इलेक्ट्रिक के साथ हाथ मिलाया है। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पैठ बनाने के बाद अब ओला इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है। अब ओला की इस इलेक्ट्रिक कार को वही टीम डिजाइन करेगी जिसने महिंद्रा का शानदार लुक वाली गाड़ियों में अपना हुनर दिखाया है। ओला की इलेक्ट्रिक कार डिजाइन करने का काम रामकृपा अनंतन के Krux Studio को मिला है। ओला इलेक्ट्रिक ने उसे अपना डिजाइन कंसल्टेंट बनाया है। 
विज्ञापन


अनंतन ने पिछले साल महिंद्रा को छोड़ दिया था। वहां उन्होंने कंपनी की XUV सीरीज को डिजाइन किया था जिसमें 300, 500 और हाल ही में लॉन्च हुई 700 शामिल हैं। इसके अलावा अनंतन ने महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग और जबरदस्त लुक वाली Thar को भी डिजाइन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ola Electric Signs up for Design Ex Mahindra Designer Head Thar Ramkripa Ananthan Krux Studio in Hindi
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
ओला इलेक्ट्रिक पहले से ही S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ सफलता की राह पर है। देश के कई हिस्सों से ओला के ई-स्कूटर में कई समस्याओं की खबर मिली है। इसके बावजूद पिछले महीने इसने एक मजबूत बिक्री दर्ज की है और भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है।

S1 प्रो स्कूटर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से उत्साहित, ओला इलेक्ट्रिक अब फुल-इलेक्ट्रिक कार बनाने की अपनी अगली बड़ी योजना की ओर बढ़ रही है। इसके लिए कंपनी ने रामकृपा अनंतन की क्रक्स स्टूडियो के साथ पार्टनरशिप की है। इसके लिए अनंतन को हाल ही में बेंगलुरु में ओला इलेक्ट्रिक के हेड ऑफिस का दौरा करते देखा गया था। 

Ola Electric Signs up for Design Ex Mahindra Designer Head Thar Ramkripa Ananthan Krux Studio in Hindi
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
रामकृपा ने महिंद्रा की कई गाड़ियां डिजाइन कीं 
रामकृपा अनंतन ने आईआईटी-बंबई के इंडस्ट्रियल डिजाइन सेंटर से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इस अलावा BITS Pilani से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी डिग्री हासिल की है। रामकृपा अनंतन ने एक दशक से ज्याद समय तक महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए काम किया है और भारतीय यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी के साथ अपने कार्यकाल में कई प्रोजेक्ट्स को पूरा किया। उनके मार्गदर्शन में महिंद्रा की कई UV जैसे TUV300, Marazzo, XUV500, XUV300 और Alturas को डिजाइन किया गया था। 

Ola Electric Signs up for Design Ex Mahindra Designer Head Thar Ramkripa Ananthan Krux Studio in Hindi
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
उन्होंने नई XUV700 और दूसरी पीढ़ी के थार की डिजाइन प्रोजेक्ट का भी नेतृत्व किया है। ये एसयूवी अपनी शानदार लुक के कारण हॉट केक की तरह बिक रहे हैं। महिंद्रा की आखिरी परियोजना जिसका नेतृत्व अनंतन ने किया था, वह न्यू जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो है। इस एसयूवी को कुछ समय पहले कैमोफ्लेज (ढंके हुए) रूपों में कई बार देखा गया है और इस साल बाजार में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed