फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Odysse V2 Electric Scooter Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi

Electric Scooter: Odysse V2 ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलते हैं 150 किमी, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 17 May 2022 02:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 May 2022 02:50 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Odysse (ओडिसी) ने देश में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse V2 और V2+ लॉन्च किए हैं। ये एक बार फुल चार्जिंग पर 150 किमी तक की दूरी तय कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Odysse V2 Electric Scooter Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
Odysse V2 Electric Scooter - फोटो : Odysse

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Odysse (ओडिसी) ने देश में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse V2 और V2+ लॉन्च किए हैं। नए Odysse V2 और V2+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 75,000 रुपये तय की है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर डुअल वाटर-रेसिस्टेंट आईपी 67 सर्टिफाइड बैटरी पैक से लैस हैं और ये एक बार फुल चार्जिंग पर 150 किमी तक की दूरी तय कर सकते हैं। 
विज्ञापन


फीचर्स
कंपनी इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों को तीन कलर स्कीम में पेश किया है। इन ईवी में एंटी-थेफ्ट लॉक, पैसिव बैटरी कूलिंग, 12 इंच का फ्रंट टायर, एलईडी लाइट्स जैसी कई अन्य फीचर्स मिलते हैं। नए V2 और V2+ के अलावा, Odysse के पोर्टफोलियो में चार अन्य इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हैं, जिनका नाम E2go, Hawk+, Racer और Evoqis है। कंपनी की योजना इस साल दो और इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की है।
विज्ञापन


इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए Odysse के सीईओ नेमिन वोरा ने कहा, "ओडिसी के वी2 और वी2+ को लॉन्च करते हुए हमें बहुत गर्व हो रहा है। भारत स्वच्छ गतिशीलता की ओर बढ़ रहा है और ओडिसी के साथ हम लोगों के आवागमन के तरीके में बदलाव लाना चाहते हैं। नया लॉन्च किया गया स्कूटर हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक कदम आगे है, जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर लगातार उत्साहजनक रूप से उच्च मांग देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "ओडिसी वी2+ अपने 150 किमी के माइलेज के साथ ग्राहकों को नए रंग और शानदार फीचर्स प्रदान करने के साथ-साथ रेंज की चिंता से निजात दिलाएगा।" गौरतलब है कि ओडिसी ने अपने अहमदाबाद प्लांट के अलावा मुंबई और हैदराबाद में भी उत्पादन सुविधाएं शुरू कर दी हैं। कंपनी की योजना इस साल के आखिर तक 100 से ज्यादा डीलरशिप बनाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed